फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accuesed arrest in sambhal rape and attemp to murder case

दुष्कर्म के विरोध पर किशोरी को जिंदा जलाने में युवक गिरफ्तार, अदालत ने जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
accuesed arrest in sambhal rape and attemp to murder case
संभल। दुष्कर्म के बाद जान से मारने के लिए किशोरी को जिंदा जलाने के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप था। खुद आईजी ने मौके का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी मीडिया को दी। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। 70 प्रतिशत शरीर जल गया है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के कस्बे में किशोरी अपने घर पर थी। उसकी बहन अपनी मां के साथ दवाई लेने के लिए गई थी। इसी बीच गुरुवार को रात करीब 8.30 बजे एक पड़ोसी युवक घर में घुस गया। किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जान से मारने के लिए केरासीन डालकर जला दिया। किशोरी जल रही थी तभी उसकी मां और बहन घर पहुंच गए। मां ने युवक को घेर लिया और पकड़कर डंडे से पीटा लेकिन युवक किसी तरह खुद को बचाकर मौके से भाग खड़ा हुआ। वारदात के तत्काल बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। परिजन निजी वाहन से किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होने की वजह से किशोरी को रात में ही दिल्ली रेफर कर दिया गया। किशोरी की मां ने देर रात पड़ोसी युवक जीशान के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। वारदात की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमों ने देर रात तक आरोपी युवक की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को उसे चंदौसी स्थित अपर जिला जज फास्ट ट्रैक की अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को मुरादाबाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शासन तक पहुंचा मामला, डीएम बोले - एनएसए लगेगा
संभल। वारदात के बाद प्रशासन ही नहीं, शासन तक हड़कंप मचा रहा। सूचना के बाद पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा तत्काल की मौके पर पहुंच गए थे। पीड़िता के घर पर कोई नहीं मिला। इसलिए उन्होंने पड़ोसियों से पूरी जानकारी ली। शुक्रवार को संभल के जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता करके आरोपी की गिरफ्तारी से अवगत कराया। दोनों अधिकारियों ने साथ ही कहा कि आरोपी पर एनएसए लगाया जाएगा। मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने के लिए भी प्रक्रिया करेंगे। ताकि दोषी को जल्दी से जल्दी कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़िता के घर पर कोई नहीं था। पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है। अभी हमारी प्राथमिकता उसकी जान बचाना है। आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- रमित शर्मा, आईजी, मुरादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed