{"_id":"6522f74ff83bd47f790e6c94","slug":"accountant-suspended-in-non-za-land-issue-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-3043-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नॉन जेडए की भूमि प्रकरण में लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नॉन जेडए की भूमि प्रकरण में लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
गुन्नौर। तहसील क्षेत्र के राजघाट मार्ग स्थित नॉन जेडए की भूमि प्रकरण में हल्का लेखपाल को निलंबित किया गया है। एसडीएम के आदेश के बाद भी नॉन जेडए की भूमि व नक्शा दुरुस्ती की रिपोर्ट समय से प्रस्तुत न करने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
बबराला के राजघाट रोड पर स्थित आईटीआई विद्यालय के सामने नॉन जेडए की भूमि है। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा करके अवैध निर्माण शुरू कर दिया था। इसकी शिकायत एडीएम से की गई थी। एसडीएम ने हल्का लेखपाल के लिए निर्माण कार्य रुकवाने के आदेश दिए। संबंधित भूमि और नक्शा दुरुस्ती की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। लेखपाल ने अवैध कब्जे को रुकवा कर मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन अधिकारियों द्वारा लेखपाल से लगातार नॉन जेडए की भूमि को लेकर रिपोर्ट मांगी जा रही थी। नॉन जेडए की भूमि के आस पास के सभी गाटों से सम्बंधित रिपोर्ट मांगी गई।
इसके साथ ही नक्शा दुरुस्ती को लेकर भी काफी विलंब होने के बाद भी हल्का लेखपाल सोनू द्वारा रिपोर्ट नहीं दी गई। प्रकरण में संज्ञा लेते हुए उप जिलाधिकारी रमेश बाबू ने हल्का लेखपाल सोनू शर्मा को निलंबित कर दिया। लेखपाल सोनू शर्मा का कहना है कि वर्तमान समय में सरकारी भूमि खाली पड़ी हुई है। जिस भूमि पर निर्माण हुआ है, वह संक्रमणी भूमि है। उपजिलाधिकारी रमेश बाबू ने बताया कि हल्का लेखपाल सोनू शर्मा ने नॉन जेडए व नक्शा दुरुस्ती की रिपोर्ट नहीं दी। जिसके चलते उन्हें निलम्बित कर दिया है।