फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accident,Farmer dies after being buried under the wheels of a tractor-trolley at the sugar mill gate

Sambhal News: चीनी मिल गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे दबकर किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
accident,Farmer dies after being buried under the wheels of a tractor-trolley at the sugar mill gate
वीनस शुगर मिल मझावली के गेट संख्या- दो के सामने ढाल पर खड़ी अपनी ही ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से पीपली जरगांव निवासी किसान करन सिंह (50) की मौत हो गई। पीछे से दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली के टक्कर मारने से हादसा हुआ। विरोध में परिजन और किसानों ने मिल परिसर में घुसकर शुगर मिल की पेराई बंद करा दी। परिजन मिल अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े है। सीओ और मिल अधिकारियों से वार्ता के बाद एक लाख रुपये आर्थिक मदद देने पर किसान मान गए।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद थाना बिलारी क्षेत्र के गांव पीपली जरगांव निवासी किसान करन सिंह शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से गन्ना लेकर वीनस शुगर मिल गए थे। शाम पांच बजे गेट नंबर दो के सामने ढाल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक दी और अंदर केबिन से टोकन लेने चले गए। इस दौरान पीछे से आई गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। उनका ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे चलने लगा। केबिन में टोकन छोड़कर करन सिंह ट्रैक्टर को रोकने के लिए भागे। चलते ट्रैक्टर को रोकने के प्रयास में करन सिंह गिर पड़े और उनका सिर पहिये के नीचे आ गया। वहां से करीब 30 मीटर आगे जाकर ट्रैक्टर स्वयं रुक गया। सूचना पर परिजन व अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आक्रोशित किसान मिल परिसर में घुस गए और अलार्म बजाकर शुगर मिल की चेन बंद कराकर पेराई रुकवा दी। वहां आए शुगर मिल के बाउंसरों ने किसानों को समझा बुझाकर बमुश्किल परिसर से बाहर निकलवाकर गेट का ताला लगवा दिया। परिजन व किसान शुगर मिल अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बनियाठेर थाना, चंदौसी कोतवाली पुलिस व सीओ चंदौसी दीपक तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। किसानों को समझाने का प्रयास किया पर नहीं माने। बाद में शुगर मिल अधिकारियों की ओर से एक लाख रुपये की नकद आर्थिक मदद किसान के परिजनों को दी गई। तब वह माने। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीनस शुगर मिल के गेट पर पीपली जरगांव निवासी किसान करन सिंह की मौत हो जाने से परिजन व अन्य किसान आक्रोशित हो उठे। किसान हाथों में डंडे व गन्ने लेकर मिल परिसर में घुस गए। किसानों ने पेराई बंद करा दी। करीब सवा पांच बजे शुगर के गेट पर तौल बंद हो गई। इसके बाद पेराई चेन को भी रोक दिया गया। सीओ दीपक तिवारी ने किसानों को काफी मझाने का प्रयास किया। पर किसान व परिजन नहीं मानें। वह केवल मिल अधिकारियों को बुलाने की मांग करते रहे। शुगर मिल करीब ढाई घंटे बाद शुगर मिल की ओर से वार्ता के बाद मृतक किसान के परिजनों को आर्थिक मदद दी गई। इसके बाद परिजन मानें। इस दौरान शुगर मिल की पेराई ढाई घंटे बंद रही। समझौते के बाद शाम 7.45 बजे फिर से तौल शुरू कराकर पेराई चेन को संचालित कराया गया।

हादसे के बाद करीब 30 मीटर आगे जाकर किसान करन सिंह का ट्रैक्टर रुक गया। पीछे खड़े स्वराज ट्रैक्टर चालक द्वारा टक्कर मारने की बात कही। पुलिस ने स्वराज ट्रैक्टर को वहां से हटवाकर थाने भिजवाने के लिए एक ग्रामीणों को सीट पर बैठा दिया। ट्रैक्टर के स्टार्ट कर वहां से हटाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर के स्टार्ट होने पर परिजनों ने सीट पर बैठे युवक को ही आरोपी चालक मान लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवक किसी तरह से उन लोगों से छूटकर भागा और अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed