फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   About 250 families are in bad condition due to transformer blowing, expected to get electricity by Saturday evening

ट्रांसफार्मर फुंकने से करीब 250 परिवारों का गर्मी से बुरा हाल, शनिवार की शाम तक बिजली मिलने की उम्मीद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
About 250 families are in bad condition due to transformer blowing, expected to get electricity by Saturday evening
सरायतरीन(संभल)। पवांसा में ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते शुक्रवार को लोग गर्मी से बेहाल हो गए। बृहस्पतिवार की रात दस बजे से बिजली व्यवस्था ठप है। करीब ढाई सौ परिवारों के लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी और बिजली कटौती से लोग बेहाल हो गए हैं। विभाग का दावा है कि शनिवार की शाम तक बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

पवांसा के टाउन फीडर पर लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार की रात दस बजे करीब अचानक फुंक गया। ग्रामीण रातभर बिजली का इंतजार करते रहे। शुक्रवार की सुबह ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी हो सकी। बिजली विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं उठाया गया। बिजली कर्मचारियों का कहना है कि शनिवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में तीन दिन बिजली नहीं मिलना बड़ी समस्या है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर सुस्ती का आरोप लगाया है। एसडीओ अनिल कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी मिल गई है। शुक्रवार को दूसरे ट्रांसफार्मर की मांग करते हुए प्रक्रिया पूरी कर ली है और चंदौसी डिविजन को अवगत भी करा दिया है। शनिवार की शाम को बिजली आपूर्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed