फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Aarti of Mother Ganga was done on Ganga Saptami by law

गंगा सप्तमी पर विधि विधान से हुई मां गंगा की आरती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aarti of Mother Ganga was done on Ganga Saptami by law
बबराला/चंदौसी। मां गंगा जन कल्याण समिति के तत्वावधान गंगा सप्तमी पर राजघाट गंगा घाट पर गंगा जी की महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान जिलाधिकारी मनीष बंसल गंगा आरती के दौरान मौजूद रहे। आरती के उपरांत गंगा जी में दीपो छोड़े गए। जिससे गंगा दीपों से प्रकाश मय हो गई। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने शमा बांध दिया।
विज्ञापन

रविवार को गंगा सप्तमी पर मां गंगा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में राजघाट गंगा घाट पर महाआरती हुई। बाहर से आए पुरोहितों ने विधि विधान से शाम 6.45 मिनट पर गंगा की आरती की। इस दौरान मुख्य यजमान जनपद के जिलाधिकारी मनीष बंसल मौजूद रहे। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने गंगा में जलते दीप प्रवाहित कि ए। दीपो से गंगा जगमगा उठी। गंगा में दूर-दूर तक जलते दीपक नजर ही नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के जयकारे से गंगा घाट गूंज उठा। यह नजारा देख जिलाधिकारी भी अश्चयचकित रह गए। गंगा सप्तमी पर समिति की ओर से गंगा घाट पर रसिया व बरसाने की होली का आयोजन भी किया गया। आरती के पश्चात स्कूली बच्चों ने मेरे सर पर गागर भारी, राधा बरसाने में आ, जब से सांवरे ने पकड़ा मेरा हाथ आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को तालियां बजाने पर मजदूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाट पर देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर स मिति अध्यक्ष अतुल गोयल, योगेंद्र सिंह, सोनू गोयल, महंत बाबा श्याम गिरि, उमेश वार्ष्णेय, डिंपल वार्ष्णेय, रमेश चंद्र वार्ष्णेय, जगत नारायन, वीर प्रकाश, अनिल गुप्ता, विजय वार्ष्णेय, सतेंद्र गौतम, भगवान सिंह, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
बबराला/चंदौसी। गंगा सप्तमी पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने राजघाट गंगा घाट पर स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का गंगा घाट पर पहुंचना शुरू हो गया। गंगा घाट पर भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर घाट पर पुलिस बल व गोताखोर तैनात रहे।
गंगा सप्तमी पर्व पूरे श्रद्धाभाव व परंपरागत तरीके से मनाया गया। रविवार की सुबह से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचना शुरू हो गया। स्नान के बाद लोगों ने विधिवत गंगा मइया की पूजा-अर्चना की। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ से चौतरफा धार्मिक बयार बह रही थी।
गंगा स्नान के लिए बबराला, बहजोई, इस्लामनगर सहित कई स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। घाट पर लगे मेले में बच्चों ने अपने मनपसंद खिलौने खरीदे। साथ ही महिलाओं ने मेले में लगी दुकानों से श्रृंगार व घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। सर्वाधिक भीड़ खानपान वाली दुकानों पर रही। गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल व नाव के साथ गोताखोर तैनात रहे।
वहीं, चंदौसी से भी गंगा सप्तमी को लेकर सैकड़ों संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। रविवार सुबह से ही श्रद्धालु निजी व प्राइवेट वाहनों से राजघाट के लिए रवाना होने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर शाम तक श्रद्धालुओं का राजघाट से लौटने का क्रम जारी बना रहा।
बबराला। गंगा सप्तमी पर गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़भाड़ रही। बबराला से राजघाट मार्ग पर डग्गामार वाहन चालकों की चांदी रही। वाहन चालकों ने श्रद्धालुओं से मनचाहा किराया वसूला। जबकि बबराला से राजघाट के अनेक श्रद्धालु पैदल ही जाते नजर आए। इस दौरान गंगा घाट पर कई परिवारों ने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया गया।
चंदौसी। श्रीदेवी गंगा मंदिर में गंगा सप्तमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का श्रीदेवी गंगा मंदिर पर पहुंच पूजा-अर्चना करने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह 10 बजे महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन कर माता रानी का गुणगान किया। मंदिर के पुजारी मनोज शर्मा ने देवी मां की आरती की। पुजारी ने बताया कि हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व है। इस दिन जरूरतमंदों को दान का विशेष महत्व है। जरूरतमंदों को वस्त्र, फल व अन्न दान देेना चाहिए।

सुबह अंकुर व प्रवेश शर्मा ने गंगा मैया की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराया। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर भगवती प्रसाद, उमा शंकर, मुकेश अग्रवाल, सचिन, हिमांशु, रितिक, दिलीप, डालचंद्र, प्रदीप, रोबिन, सीता, लक्ष्मी, रानी, विमला, सुशईला, गंगा देवी, मुस्कान, मुक्ता, मीना, रेखा, नंदनी, हिमानी, निर्मला, राधा, दिव्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed