फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   AAP MP Sanjay Singh targeted BJP

भाजपा मुस्लिमों को ईद की किट देने जा रही है लेकिन सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने दे रही : सिंह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
AAP MP Sanjay Singh targeted BJP
राज्यसभा सांसद संजय सिंह। - फोटो : राज्यसभा सांसद संजय सिंह।
संभल। भाजपा कार्यकर्ता 32 लाख मुस्लिमों को ईद की किट देने जा रहे हैं, लेकिन सड़कों पर नमाज पढ़ने से अधिकारियों द्वारा रोका जा रहा है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोलना चाहिए। यह बात संभल पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह एक रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। एक सवाल के जवाब में कहा कि संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर की बिजली काटने के लिए 250 पुलिसकर्मी पहुंचे थे। यह काम तो बिजली विभाग का एक कर्मचारी कर सकता था। आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपाइयों को समझाना चाहता हूं कि यह अधिकारी सत्ता परिवर्तन के साथ हृदय परिवर्तन भी कर जाते हैं। इसलिए अधिकारियों को हथियार के रूप में विपक्ष के नेताओं पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

सांसद ने आगे कहा कि इस समय देश में महंगाई का मुद्दा है। बैंक खाली करा दिए गए। पूंजीपतियों का कर्ज प्रधानमंत्री ने माफ करा दिया। लाखों करोड़ रुपये शेयर मार्केट में डूब गया। कहा कि किसानों को एमएसपी गारंटी कानून नहीं दिया है। किसानों को खाद के लिए पीटा जा रहा है। गन्ना मूल्य बढ़ाया नहीं जा रहा। सरकारी स्कूल से आठ लाख बच्चों ने शिक्षा छोड़ी है। कहा कि भाजपा धर्म, जाति और नफरत का जहर घोल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि दुनिया अंतरिक्ष में जा रही है। हम कब्र खोदने में लगे हैं। मुगलों की क्रूरता का इतिहास पढ़ाया जा रहा है तो अंग्रेजों की क्रूरता का भी इतिहास पढ़ाया जाए। आगे कहा कि अग्रेजों की क्रूरता के इतिहास में यह भी पढ़ाना पड़ेगा कि आरएसएस ने 52 वर्ष तक तिरंगा नहीं फहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed