{"_id":"69b07bff4b94ca255b091644","slug":"a-young-man-who-went-to-the-bathroom-died-under-suspicious-circumstances-sambhal-news-c-204-1-chn1003-127517-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाथरूम गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाथरूम गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव मोजमपुर में मंगलवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक युवक बाथरूम में फिसलकर गिर गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को वापस घर ले आए।
नगर से सटे गांव मोजमपुर निवासी राजा बाबू अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद पिछले कुछ वर्षों से अपनी बहन रेखा और बहनोई विक्की के घर रह रहा था। परिजनों के अनुसार वह ई-रिक्शा चलाकर अपना भरण-पोषण करता था। मंगलवार की सुबह वह बाथरूम में गया था, यहां वह गिर गया। खून की उल्टी भी हुईं। उसे लेकर बहन व बहनोई सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
राजा बाबू की बहन ने बताया कि उसका भाई सुबह के समय बाथरूम में फिसलकर गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि फिलहाल उन्हें इस मामले की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।