फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man who came in kinship died after falling from the roof

रिश्तेदारी में आए युवक की छत से गिरकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
A young man who came in kinship died after falling from the roof
कुढ़फतेहगढ़। गांव धर्मपुर रत्ता में शनिवार की रात मेहमानदारी में आए युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। और शव ले गए।
विज्ञापन

जिला रामपुर के थाना शाहबाद के गांव छितौनी निवासी उमेश (43) पुत्र गुच्छन अपनी पत्नी के साथ कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर रत्ता में शनिवार की शाम अपनी ससुराल में बीमार साले रामबाबू को देखने आया था। रात को खाना खाने के बाद उमेश छत पर सो गया। देर रात किसी समय उमेश छत पर घूम रहा था, तभी छत से नीचे आ गिरा और पूरी रात नीचे ही पड़ा रहा। सुबह को उमेश छत पर चारपाई पर नहीं मिला तो परिजनों ने इधर-उधर तलाश की। तो पता चला कि उमेश जमीन पर मृत पड़ा है।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि छत से गिरने में किसी का कोई दोष नहीं है। रात को छत पर घूमते समय हादसा हो गया। मौत की सूचना मिलने पर उमेश के परिजन भी गांव धर्मपुर रत्ता पहुंच गए और विलाप करने लगे। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई कराने से स्पष्ट इंकार कर दिया। और शव गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed