फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man was found unconscious in front of the registry office

Sambhal News: रजिस्ट्री ऑफिस के सामने बेहोश मिला युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
A young man was found unconscious in front of the registry office
गुन्नौर। कस्बे के बबराला बदायूं हाईवे पर रजिस्ट्री ऑफिस के सामने शनिवार सुबह एक युवक बेहोश अवस्था में लोगों को सड़क पर पड़ा मिला। युवक को बेहोश पड़ा देख मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर आई पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक कागज मिला जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने जब उस नंबर पर संपर्क किया तो जानकारी हुई कि युवक का नाम कैलाश है और वह दिल्ली की एक कंपनी में काम करता है। शनिवार को युवक दिल्ली से अपने गांव लौट रहा था। सीएचसी में उपचार के बाद युवक को होश आ गया। इसके बाद वह अपने गांव को लौट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed