{"_id":"69727fb50c79efe2900cb643","slug":"a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126273-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। सड़क हादसे में घायल थाना क्षेत्र के गांव आटा निवासी उमेश मौर्य (40) की मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव आटा निवासी महेंद्र सिंह मौर्य के दो बेटे उमेश व छत्रपाल अपनी दो बेटियों नेहा व निशा के साथ जनपद मुरादाबाद के थाना कोतवाली बिलारी के गांव रुस्तमपुर बरौली से मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे करीब ट्रैक्टर ट्राली में बैठ कर असमोली बूढ़े बाबा की जात लगाने जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली में गांव के अन्य लोग भी थे। उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली रुस्तमपुर बरौली गांव से निकली ही थी, तभी अचानक सामने कोई वाहन आ गया।
जिससे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों सगे भाई उमेश व छत्रपाल समेत अन्य लोग भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल उमेश और छत्रपाल को मुरादाबाद के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार की शाम सात बजे करीब उमेश की उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजन मृतक का शव लेकर गांव आ गए और बृहस्पतिवार को परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बिलारी कोतवाली पहुंचे। जहां से उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मुरादाबाद भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था और बेलदारी का काम करता था।
विज्ञापन
मृतक अपने पीछे पत्नी वीरवती, पुत्र भूपेंद्र 15 वर्ष, पुत्री नेहा 12 वर्ष व विशाखा 9 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गया है। उमेश की मौत के बाद परिवार पर भरण पोषण का संकट गहरा गया है। घटना में घायल मृतक के भाई छत्रपाल, बेटी नेहा, निशा का उपचार चल रहा है।