फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man died in an accident while going to a religious gathering, his companion was injured.

Sambhal News: सत्संग जाते समय हादसे में युवक की मौत, साथी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A young man died in an accident while going to a religious gathering, his companion was injured.
गुन्नौर(संवाद)। बदायूं-गुन्नौर हाईवे पर गांव सैंजना मुस्लिम के पास शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बदायूं में सत्संग में शामिल होने जा रहे थाना बबराला के गांव वजीरगंज निवासी सत्यपाल (25) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी ललतेश कुमार घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबराला थाना क्षेत्र के गांव वजीरगंज निवासी सत्यपाल शनिवार की सुबह नौ बजे गांव के ही ललतेश कुमार के साथ बाइक से बदायूं सत्संग में शामिल होने जा रहा था। बदायूं-गुन्नौर हाईवे पर सैंजना मुस्लिम गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और बाइक पर पीछे बैठा सत्यपाल की वाहन के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ललतेश कुमार भी सड़क पर गिरने से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। गुन्नौर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि दोनों युवक रजपुरा थाना क्षेत्र से बदायूं सत्संग देखने जा रहे थे। रास्ते में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed