फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A woman's bag full of jewellery was stolen when she came to the market

Sambhal News: बाजार आई महिला का जेवर भरा बैग चोरी

Thu, 17 Apr 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 17 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A woman's bag full of jewellery was stolen when she came to the market
गवां (संभल)। बेटे की शादी के लिए खरीदारी करने बाजार आई महिला का सोने-चांदी के जेवर भरा बैग चोरी हो गया। सूचना पर पुलिस ने बाजार में सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। पीड़िता ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव बरौरा निवासी मनवीर ने बताया कि बुधवार की शाम उसके बेटे पवन की बरात बदायूं जनपद के रसूलपुर गांव जानी है। दोपहर में उसकी पत्नी सरोज दामाद अशोक के साथ बहू के लिए जेवर खरीदने आयी थी। गवां में सराफ की दुकान से 12 ग्राम सोने और 250 ग्राम चांदी के आभूषण खरीदे। जेवर खरीदने के बाद बैग में रख लिए। बताया कि जनरल स्टोर पर खरीदारी करने के दौरान पत्नी ने बैग नीचे रख दिया। इसी बीच दुकान से बैग गायब हो गया।
विज्ञापन

जब उसने देखा तो बैग गायब था। दुकानदार से बैग के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और दुकानदार से जानकारी ली। साथ ही बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। वहीं प्रभारी हरीश कुमार ने बताया घटना की जानकारी मिली है। बाजार में सीसीटीवी कैमरे चेक कराए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed