फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A woman accused of pelting stones during the riot was sent to jail

Sambhal News: बवाल में पथराव की आरोपी महिला को जेल भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A woman accused of pelting stones during the riot was sent to jail
संभल। नखासा थाना पुलिस ने हिंदूपुरा खेड़ा निवासी महिला जिकरा को जेल भेजा है। आरोपी महिला ने 24 नवंबर को कमिश्नर और डीआईजी पर पत्थरबाजी की थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी महिला भाग गई थी। पत्थरबाजी करते हुए वीडियो रिकॉर्ड हो गया था। अब पुलिस ने फोटो के आधार पर गिरफ्तार किया है। सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हुआ था। बवालियों को जामा मस्जिद से खदेड़ा तो उपद्रवियों ने नखासा तिराहे पर पत्थरबाजी और फायरिंग की थी। इसी दौरान कई वाहनों को फूंक दिया था। नखासा तिराहे से उपद्रवी खदेड़ने के बाद हिंदूपुरा खेड़ा पहुंचे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान हिंदूपुरा खेड़ा में कमिश्नर, डीआईजी के सामने ही पत्थरबाजी की गई थी। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। मौके से तीन महिलाएं गिरफ्तार की गई थीं। जिकरा भागने में कामयाब हो गई थी। फोटो के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed