{"_id":"62339613c9e43d3ad3100753","slug":"a-tractor-trolley-loaded-with-potatoes-entered-the-pickup-from-behind-four-injured-sambhal-news-mbd4219070182","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुसी पिकअप, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से घुसी पिकअप, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर गैस एजेंसी के गोदाम के सामने आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से पिकअप जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक समेत चार लोग घायल हो गए। पिकअप चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
गुरुवार को चालक जीशान पुत्र बरकत निवासी गांव ठिरिया निजामत खां जनपद बरेली पिकअप में हड्डियां भरकर बरेली से संभल की ओर आ था। उसके साथ हेल्पर मोहम्मद भी था। सुबह करीब सात बजे वह जैसे ही हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी गैस एजेंसी के गोदाम के सामने पहुंचा तो आगे चल रही आलू की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर उछल कर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में पिकअप चालक केबिन में ही फंस गया। गैस एजेंसी के गोदाम पर मौजूद लोगों ने केबिन में फंसे हुए पिकअप चालक को बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे में पिकअप चालक गंभीर घायल हो गया।
जीशान ने बताया कि पिकअप के ब्रेक फेल हो गए थे। जिस कारण पिकअप ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक नजाकत पुत्र शराफत और उसका साथी जान मोहम्मद निवासी ग्राम मझोली खास थाना कुंदरकी घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर चालक ने बताया कि वह अपने गांव से आलू भरकर संभल के कुरकावली कोल्ड स्टोरेज लेकर जा रहा था। घायलों का उपचार सिरसी के निजी अस्पताल में कराया गया है।