फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A short circuit caused a fire in the house, goods burnt

Sambhal News: शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगी, सामान जला

Sat, 29 Mar 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house, goods burnt
सिंहपुरसानी।
विज्ञापन

संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर न्यावली में देशराज के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर खराब हो गया है।
गांव निवासी देशराज की पत्नी राजमाला ने बताया कि कमरे में रखे फ्रिज में शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे पहले कमरे में पहुंचकर सामान को बाहर निकाल पाती। आग ने कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। कमरे से निकल रही लपटों को देखकर शोर मचा दिया। शोर को सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लेकिन प्रयास करने के बाद भी ग्रामीण नीचे से आग को नहीं बुझा सके।
विज्ञापन

इसके बाद मकान की कच्ची छत को तोड़कर सबमर्सिबल पंप का पानी डालकर ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग से कमरे में अलमारी के अंदर रखी बीस हजार रुपये की नकदी, नए पुराने कपड़े, टीवी सहित अन्य दो लाख रुपये का सामान जलकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमाला ने बताया कि खेती बाड़ी नहीं होने की वजह से पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से मकान के नाम पर बने एक ही कमरे बना हुआ है। उसी कमरे में घर का सारा सामान व बच्चों सहित रहकर गुजारा कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed