{"_id":"69961e4c5eecbe6f42086a68","slug":"a-report-was-filed-against-the-tractor-driver-after-the-death-of-a-youth-in-an-accident-sambhal-news-c-204-1-chn1003-126991-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दुर्घटना में युवक की मौत के बाद ट्रैक्टर चालक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
धनारी। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव चंदन कटी चूहा निवासी सोमवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच फरवरी की शाम उनका भाई सत्यपाल और भतीजा नेत्रपाल अपनी बहन की ससुराल औरंगाबाद थाना धनारी से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। दोनों बाइक से छपरा गांव से आगे निकले, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर को मुकुट सिंह निवासी सैमला थाना कैला देवी चला रहा था। हादसे में सत्यपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नेत्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नेत्रपाल का इलाज बहजोई स्थित बांके बिहारी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
मारपीट के मामले में दो पर शांतिभंग में कार्रवाई
धनारी। गाली गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों पर शांतिभंग में कार्रवाई की। इस मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के गांव चौपा निवासी सर्वेश कुमार और गांव भिरावटी निवासी छोटे को गाली गलौज व मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। संवाद