फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A notice of attachment was pasted on the house of the BJP leader and his brothers.

Sambhal News: भाजपा नेता व उनके भाइयों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A notice of attachment was pasted on the house of the BJP leader and his brothers.
गुन्नौर। नगर निवासी भाजपा नेता कुमोद वार्ष्णेय व उसके भाई सुबोध, विनोद और बेटे हर्षित पर 19 अक्टूबर 2025 को महिला व उसके बेटे पर धारदार हथियार से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोर्ट में पेश न होने पर कुर्की नोटिस जारी किया गया था। बुधवार को कोतवाली पुलिस भाजपा नेता के घर पर पहुंची और ढोल नगाड़े के साथ आसपास के लोगों को जानकारी देते हुए नोटिस चस्पा कराया।
विज्ञापन


19 अक्टूबर 2025 को दीपावली से कुछ दिन पहले अस्थायी दुकान के लिए तख्त लगाने पर नगर के सराय मोहल्ला निवासी महिला बृजेश रानी व उसके बेटे अतुल व अमन को भाजपा नेता कुमोद वार्ष्णेय व उसके बेटे हर्षित, भाई सुबोध और विनोद ने लाठी डंडों व धारदार हथियार से घायल कर दिया था। पुलिस ने इनका मेडिकल कराने के साथ ही तहरीर के आधार पर भाजपा नेता कुमोद वार्ष्णेय, उनके बेटे हर्षित, भाई सुबोध व विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

कोर्ट में पेश न होने पर कोर्ट द्वारा कुर्की नोटिस जारी किया गया था। बुधवार को पुलिस ने घरों पर नोटिस चस्पा किए गए। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि न्यायालय के अनुपालन में भाजपा नेता के घर पर मुनादी करा कर नोटिस चस्पा किए जाने की कार्रवाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed