फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A hundred-bigha pond is being filled in Chandausi, following a complaint, a comprehensive measurement has begun in Sirsi.

Sambhal News: चंदौसी में पाटा जा रहा सौ बीघा तालाब, शिकायत पर सिरसी में चौतरफा पैमाइश शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A hundred-bigha pond is being filled in Chandausi, following a complaint, a comprehensive measurement has begun in Sirsi.
सिरसी में रेलवे क्रासिंग के पास फीता डालकर जमीन की पैमाइश करती राजस्व विभाग की टीम। संवाद
संभल। सिरसी में सिंघा तालाब को जेसीबी लगा कर पाटा जा रहा है। इसकी भनक लगने पर चेयरमैन और सभासदों ने इसका विरोध करते हुए जिला प्रशासन से जांच कराने की मांग की थी। बताया गया कि तालाब का दायरा लगभग सौ बीघा का है। शिकायत मिलने पर पूरे सिरसी क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश शुरू हो गई है। शनिवार को राजस्व विभाग की चार टीमें सिरसी आईं और सरकारी भूमि की पैमाइश की। दो टीमों का नेतृत्व कर रहे नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल ने बताया तीन से चार दिन में पैमाइश का काम पूरा हो पाएगा। इसके बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि ग्राम समाज की भूमियों पर कहां कब्जे हैं और कहां नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, सिरसी में सिंघा तालाब के पाटने का काम तेजी से चल रहा है। जेसीबी और डंपरों से पटान किया जा रहा है। इसके विरोध में चेयरमैन कौसर अब्बास और सभासद आगे आए और उन्होंने तालाब की भूमि को पाटने का आरोप लगाकर जिला प्रशासन से जांच की मांग की। इस बीच सिरसी के किसान मुन्नीलाल उर्फ हरसरन ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर दी। इस याचिका की सुनवाई और सिरसी में ग्राम समाज और तालाब की भूमि की पैमाइश के आदेश हुए।
विज्ञापन

इसी क्रम में तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने टीमों का गठन किया। तहसीलदार ने बताया कि नायब तहसीलदार दीपक जुरैल और अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीमें बनाई गई हैं। यह टीमें जल्द ही सर्वे करके रिपोर्ट देंगी। शनिवार को पैमाइश शुरू भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि चार सेक्टर बनाए गए हैं। ताकि पैमाइश में आसानी रहे। सिंघा वाले तालाब के आसपास पैमाइश के लिए रेलवे क्रॉसिंग सेक्टर, मुकर्रबपुर रोड सेक्टर, बिलारी रोड सेक्टर और रेलवे स्टेशन सेक्टर बनाया है। टीमें इन्हीं सेक्टरों में रहकर पैमाइश करेंगी।
शनिवार को आंबेडकर स्टेडियम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि की नापतोल की गई। पैमाइश पूरी होने के बाद ही ग्राम समाज की भूमियों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इसके बाद संपत्ति रजिस्टर को भी अपडेट कर दिया जाएगा। जहां कब्जे मिलेंगे वहां कब्जा मुक्त की कार्रवाई की जाएगी।
0000
इस तरह होगी गाटों की नापतौल
टीम एक- मुकर्रबपुर रोड
गाटा संख्या- 561, 761, 792, 709, 767, 658, 744, 766
------
टीम दो- रेलवे क्रॉसिंग
गाटा संख्या- 918, 1219, 1545, 1524, 1561, 1544, 871, 787, 875, 1511, 1512, 1514
------
टीम तीन- रेलवे स्टेशन
गाटा संख्या- 1608, 1650, 1652, 1629, 1630, 1603, 1602, 1628, 1614
-----
टीम चार- बिलारी रोड
गाटा संख्या- 1702, 1771, 1999, 1722, 1998, 1773, 1679, 1689, 1681, 1666
-----
0000
कस्बे का पानी सिंघा तालाब में आता है। कभी यह तालाब सौ बीघे का था। तालाब का पानी सोत नदी तक जाता है। बारिश में बहाव देखने को मिलता भी है। लंबे समय से यही स्थिति थी लेकिन पिछले दिनों कुछ लोगों के द्वारा इस पर पटान कराया जाने लगा। हमारी मांग है कि सरकारी भूमि को छोड़ते हुए ही पटान कराया जाए। ताकि आने वाले समय में जल निकासी की समस्या पैदा न हो पाए।
-कौसर अब्बास, चेयरमैन, सिरसी
0000
पैमाइश शुरू कराई गई है। जल्द ही पैमाइश पूरी होगी। इसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि कितना रकबा लोगों के कब्जे में है। सभी को खाली कराए जाने की कार्रवाई प्रशासन के द्वारा होगी।

-धीरेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार, संभल
00000
हाईकोर्ट ने पूरे प्रदेश में ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए थे आदेश
पिछले दिनों जनहित याचिका की सुनवाई को करते हुए उच्च न्यायालय ने प्रदेशभर में ग्राम समाज की भूमियों की पैमाइश कराने और जहां कब्जा हो गया है उसको कब्जा मुक्त कराने के आदेश किए थे। साथ ही कहा था कि राजस्व विभाग के संपत्ति रजिस्टर में जो भूमि दर्ज है उसको उसी रूप में लाया जाना है। इस आदेश के क्रम में भी राजस्व विभाग की ओर से पैमाइश करना जरूरी है। क्योंकि संभल में तो ग्राम समाज की भूमियों को निजी भूमि में शामिल करते हुए स्वरूप ही बदल दिए हैं। जिलेभर में जब यह पैमाइश होगी तो स्वरूप बदल जाएगा और सैकड़ों बीघा ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed