फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A group of students thrashed the young man with belts and fists for abusing him

Sambhal News: गाली गलौज को लेकर छात्रों के गुट ने युवक को बेल्ट, ताल घूसों से जमकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
A group of students thrashed the young man with belts and fists for abusing him
चंदौसी। गाली गलौज को लेकर हुए विवाद में छात्रों के एक गुट ने दूसरे गुट के छात्र को लात घूसों, बेल्ट से जमकर पीटा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में लग गई। सात युवकों व एक नाबालिग को पकड़ लिया। आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है और नाबालिग के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायल हो रहा है। वीडियो में पार्क के एक युवक को कुछ युवक लात, घूसें और बैल्टों से जमकर पिटाई कर रहे हैं। काफी देर तक तक उसकी पिटाई की गई। पुलिस के संज्ञान में आने के जांच में लग गई। जांच में सामने आया कि यह वीडियो गणेश कॉलोनी है। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर ली और 13 नामजद सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में सामने आया कि मारपीट गाली गलौज को लेकर हुई थी। पुलिस ने आरोपी सजल, सार्थक मिश्रा, अनिरूद्ध निवासी आवास विकास कॉलोनी, उज्ज्वल निवासी मोहल्ला होली, अंकित, कामेश, विवेक राघव निवासी बेहतरी थाना बनियाठेर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा एक नाबालिग भी हिरासत में लिया है। आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है तथा नाबालिग के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed