फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   88 lakh rupees of sports material did not reach the accounts of council schools

परिषदीय विद्यालयों के खातों में नहीं पहुंचे खेलकूद सामग्री के 88 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
88 lakh rupees of sports material did not reach the accounts of council schools
बहजोई। अभी तक जिले भर के परिषदीय विद्यालयों के खातों में खेलकूद सामग्री खरीदने के लिए शासन की ओर से भेजी गई धनराशि नहीं पहुंच सकी है। यह हाल तब है जबकि परिषदीय विद्यालयों में धनराशि भेजने के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 तय थी। शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही सरकार की मंशा पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों शासन की ओर से जिले भर के 1289 परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को खेलकूद सामग्री खरीदने के लिए 88 लाख रुपए की धनराशि भेजी गई थी। यह धनराशि जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के खाते में पहुंच गई थी। अब यह धनराशि कुल 814 प्राथमिक विद्यालयों समेत 253 उच्च प्राथमिक विद्यालयों व 222 संविलयन विद्यालयों में 5 हजार रुपए प्रति प्राथमिक विद्यालय व 10 हजार रुपए प्रति उच्च प्राथमिक विद्यालय व संविलयन विद्यालय के हिसाब से विद्यालयों के खातों में पहुंचनी थी। इसके लिए 30 नवंबर 2021 की अंतिम तिथि तय की गई थी।
विज्ञापन

अब खास बात यह है कि जिले तय तिथि से महीना भर बीत जाने के बाद भी यह धनराशि विद्यालयों के खातों में नहीं पहुंच सकी है। इससे परिषदीय विद्यालयों में धनराशि पहुंचाकर खेलकूद सामग्री खरीदने की शासन की मंशा को करारा झटका लगा है। जिला समंवयक प्रशिक्षण मुकेश पाठक ने बताया कि जिले के सभी संविलयन विद्यालयों से खाता संख्या प्राप्त नहीं हो सकी है। यही कारण है कि खेलकूद सामग्री की धनराशि परिषदीय विद्यालयों के खातों में भेजने को लेकर मुश्किल आ रही है। विद्यालयों से खाता संख्या मिलते ही धनराशि जिला स्तर से विद्यालय के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed