फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   8467.59 lakh budget passed in the meeting of the Municipality Budget Board amidst sporadic uproar

Sambhal News: छिटपुट हंगामें के बीच पालिका बजट बोर्ड की बैठक में 8467.59 लाख बजट पास

Sat, 29 Mar 2025 11:49 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 29 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
8467.59 lakh budget passed in the meeting of the Municipality Budget Board amidst sporadic uproar
चंदौसी। नगर पालिका परिषद की बजट बोर्ड बैठक शनिवार को पालिका के स्वास्थ्य विभाग में हुई। बैठक में में 84,67,59000 रुपये के प्रस्ताव पारित हुए। करीब दो से ढाई घंटे चली बैठक में उस समय हंगामे भरी स्थिति बन गई जब जेई निर्माण के बैठक में पहुंचने पर कुछ सभासद उन्हें फूलों की माला पहनाने चले। सभासदों ने जेई निर्माण पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। इस दौरान सभासदों की जेई निर्माण से तीखी नोकझोंक हुई। पालिकाध्यक्ष पति ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कराया। बजट बोर्ड की बैठक में सबसे पहले पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय की ओर से जेई अनुज कुमार ने बजट बोर्ड बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाते हुए बताया कि पालिका की वित्तीय वर्ष 2025-26 में करीब 8583.59 लाख रुपये की आय होने का अनुमान है। वित्तीय वर्ष में कर्मचारियों के वेतन, कार्यालय खर्च, विकास कार्यों सहित करीब 84,67,59000 का अनुमानित खर्च होगा। इससे करीब 95.75 लाख रुपये का लाभांश नगरपालिका को होगा।
विज्ञापन

वहीं बोर्ड बैठक में सभासदों ने अपनी समस्याएं रखीं। सभासद तरुण कुमार नीरज, अनुराग अग्रवाल, नवकांत शर्मा आदि ने अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, खराब पड़े वाटर कूलर और हैंडपंपों की मरम्मत आदि समस्याओं का समाधान की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इसी दौरान सभासदों के तेज आवाज में बोलने पर कार्यवाहक ईओ/एसडीएम निधि पटेल ने नाराजगी जाहिर करते हुए शांतिपूर्वक अपनी-अपनी बात रखने के लिए जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सभासद हरीश अरोड़ा, नवकांत देव शर्मा, शिवकुमार सैनी,अन्ना खान, अमन कोरी, सचिन रस्तोगी, सचींद्र यादव, निशांत शर्मा, लोकेश प्रजापति, जाकिर सलमानी, रियाज अहमद, कपिल कुमार, मेघा गुप्ता, ममता प्रजापति, कोमल रानी, रीनादेवी, उर्मिला देवी, विमलेश कुमारी, दरक्शा खातून, परवीन जहां, निदा कदीर आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों में हुई तीखी नोकझोंक
- पालिका बजट बोर्ड की बैठक में उस समय हंगामा हो गया जब जेई निर्माण अमित कुमार बैठक में पहुंचे। वह बैठक शुरू होने के काफी देर बाद पहुंचे थे। उनके बैठक में पहुंचते ही कुछ सभासद फूलों की माला लेकर उनके पास पहुंचे और उन्हें माला पहनाने लगे। इस बात पर जेई निर्माण आपत्ति जताई। जिससे सभासदों की जेई निर्माण से तीखी नोकझोंक हो गई। सभासदों का आरोप है कि जेई निर्माण से जब भी फोन पर बात की जाती है तो वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। करीब 10 मिनट तक नोकझोंक चलती रही। हंगामे की स्थिति बन गई। इसी दौरान पालिकाध्यक्ष पति अखिलेश कुमार खिलाड़ी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article