फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   सोशल मीडिया पर छिड़ा चुनावी घमासान, आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन

सोशल मीडिया पर छिड़ा चुनावी घमासान, आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छिड़ा चुनावी घमासान, आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन
संभल। इस लोकसभा चुनाव में आयोग ने मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी और सख्ती की हुई है। इसके लिए आयोग ने लोकसभावार विशेष टीम का गठन किया हुआ है। जो सोशल साइट्स पर नजर बनाए रखेगी। जिले में भी टीम का गठन हो गया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने गाइड लाइन जारी की है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर चुनावी घमासान चरम पर है।
विज्ञापन

सत्ता से लेकर विपक्ष तक अपने-अपने दल की तारीफ के साथ सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का गुनगान कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बने ग्रुपों पर फिलहाल दावेदारों और चुनावी माहौल पर बहस छिड़ी हुई है।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार और एक-दूसरे पर आक्षेप की राजनीति के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा है। जबकि जिला निर्वाचन अधि कारी ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही सोशल मीडिया पर होने वाले प्रचार के बारे में स्पष्ट कहा था कि इस बार सोशल मीडिया पर राजनीति नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा करने वाले कार्रवाई की जद में आएंगे। इसके बाद भी व्हाट्स एप, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर चुनाव प्रचार से लेकर एक दूसरे दल की आलोचना तक समर्थकों द्वारा जमकर की जा रही है। किसी को चुनाव आयोग के निर्देश का ख्याल नहीं है।

स्थानीय नेताओं की चुनावी प्रचार और सियासी चर्चा सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही है। जबकि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद यह उल्लंघन है। इस पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं। इसकी जद में कोई भी आ सकता है। इसलिए चुनाव प्रचार के करते समय आयोग की निगरानी का ख्याल जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed