{"_id":"62f01be2f9612625581aff8b","slug":"46-vaccination-done-in-mega-vaccination-camp-chandausi-news-mbd437165090","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा वैक्सीनेशन कैंप में 46 फीसदी का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा वैक्सीनेशन कैंप में 46 फीसदी का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
जिले में रविवार को कोरोना से बचाव के टीकाकरण के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। सुबह से दोपहर तक मौसम खराब रहने और बारिश के चलते वैक्सीनेशन पर प्रभाव पड़ा। जिले में 252 सत्रों में 20243 यानी 46 प्रतिशत व्यस्कों को ही तीसरी डोज लग सकी। मौसम खराब होने के बावजूद टीकाकरण में उत्साह दिखाई दिया।
शासन की ओर से 18 साल से 59 साल के व्यस्कों को कोविड से बचाव के लिए तीसरी खुराक लगाने का 75 दिन का विशेष अभियान चल रहा है। रविवार को जिले में जिला अस्पताल, सभी सीएचसी, पीएचसी, एनजीओ, सामाजिक संगठन व राजनीति लोगों के सहयोग से करीब लोगों के सहयोग से जगह जगह शिविर लगाए गए थे। विभाग ने 220 सत्रों में 44000 व्यस्कों को तीसरा खुराक लगाने का लक्ष्य रखा था। सुबह से ही टीम अभियान के लिए जुट गई और जिले में 252 सत्रों का आयोजन किया गया लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। जिले में मेगा कैंप में विभाग के 220 सत्रों में 15048 व अन्य सत्रों में करीब 5195 व्यस्कों का टीकाकरण किया गया।
अभी 8.56 फीसदी व्यस्कों को लगी है तीसरी खुराक
जिले में 18 साल से 59 साल तक के व्यस्कों को कोरोना से बचाव की तीसरा खुराक लगाने के लिए 75 दिन का विशेष अभियान चल रहा है। संभल में 1163013 व्यस्कों को तीसरी खुराक लगाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक इनमें से 99510 यानी 8.56 प्रतिशत व्यस्कों को ही तीसरी खुराक लग पाई है।
विज्ञापन
व्यस्कों को तीसरी खुराक लगाने के लिए रविवार को मेगा कैंप का आयोजन किया गया था। मौसम का असर कैंप पर पड़ा है। 20243 को ही तीसरी खुराक लगाई जा सकी। निर्धारित अवधि में व्यस्कों का टीकाकरण करा लिया जाएगा।
डॉ. मनोज चौधरी, सर्विलांस अधिकारी संभल