फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   40 straw bags and cow dung cakes burnt to ashes

Sambhal News: आग से 40 भूसे के बोंगे व उपलों के बिटोरे खाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
40 straw bags and cow dung cakes burnt to ashes
बहजोई। परतापुर में आग लगने से किशनपाल व जवाहर लाल समेत करीब 35 लोगों के 40 भूसे के बोंगे व उपलों के बिटोरे जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव परतापुर में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक खेतों के आसपास बने कुछ बोंगे व बिटोरों में आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढ़ गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन जब तक आसपास के कई बोंगों पर बिटोरों तक आग पहुंच गई। सूचना पर पहुंचीं दमकल की तीन गाड़ियों ने शाम करीब साढ़े सात बजे तक आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने बताया कि आग से 35 लोगों के भूसे के बोंगे व बिटोरे जल गए। आग लगने का कोई भी कारण स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल क्षति का आंकलन किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने से सभी भूसे के बोंगों व बिटोरों में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed