फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   4 arrest for ipl gambling

आईपीएल पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

Mon, 15 May 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 15 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
4 arrest for ipl gambling
ipl
चंदौसी(संभल) शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को देर रात अक्रूर प्लाजा में छापेमारी करके आईपीएल के दिल्ली-बंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर सट्टेबाजी करते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.17 लाख रुपये की नगदी, लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।  
विज्ञापन


   पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेश बाबू यादव ने बताया कि रविवार की देर रात आईपीएल की सट्टेबाजी होने की सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी अनिल समानिया की अगुवाई में टीम गठित करके अक्रूर प्लाजा में पौने दस बजे मोहित अग्रवाल के कार्यालय में छापेमारी की गई।
विज्ञापन


जहां आईपीएल के दिल्ली-बेंगलुरू की टीम के बीच खेले जाने वाले मैच में रायल चैलेंजर्स बंगलुरू की बैटिंग पर सट्टेबाजी करने का मामला पकड़ा गया। यहां से गोशाला रोड निवासी मोहित अग्रवाल, गणेश कालोनी निवासी राकेश, महाजन मोहल्ला निवासी वरुण, गोपाल मोहल्ला निवासी शोभित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से 1.17 लाख रुपये, पांच मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, सट्टे की पर्चियां आदि बरामद की गई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी थी।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed