{"_id":"5b3d1e974f1c1b08278b4967","slug":"31530732183-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी तीन घायल
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी तीन घायल
तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारी,तीन घायल
संभल। सिरसी नगर पंचायत कार्यालय के सामने बाइक और कार में भिडंत हो गई। इसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया।
बुधवार की देर शाम कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर निवासी सुरेश अपने मित्र राम कुमार, व नारायण के साथ नखासा थाना क्षेत्र के ग्राम ठलुपुरा से रिश्तेदारी में हुई लगन समारोह से लौट रहा था। सिरसी के नगर पंचायत कार्यालय के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों बाइक सवार घायल हो गए। हादसा देख मौके पर जमा हुए लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं कार चालक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।