{"_id":"5cf811f6bdec220745635e33","slug":"155976139313-chandausi-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने मांगी दुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। ईद की नमाज अदा कर अकीदतमंदों ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मोहल्ला टंकी स्थित मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद सुबह दस बजे करीब मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर में स्थित ईदगाह में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर लगे मेले में बच्चों ने खेल खिलौने की जमकर खरीदारी की।
पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह समेत पालिकाकर्मी व्यवस्था में लगे रहे। कोतवाल सतेंद्र भड़ाना समेत सिटी इंचार्ज अजय कुमार धामा मय पुलिस फोर्स के तैनात रहे। यातायात पुलिस के जवान भी वाहनों के आवागमन की व्यवस्था बनाए रहे। उप जिलाधिकारी महेेश प्रसाद दीक्षित व पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी पूनम मिश्रा भी नमाज के दौरान नगर व ग्रामीण अंचलों में पूरी निगरानी बनाए रहे। इसके अलावा गांव रामगढ़, भरतपुर, चितनपुर, रंपुरा, मिर्जापुर, ईदगाह मझोला, बिसारू, ईदगाह अकबरपुर, शमसोई, भवन, वहांपुर पट्टी, राजपुर, ढाढौल, सिहोरी, अतरासी, सादातबाड़ी, सुल्तानपुर खुर्द, नाधौस, जलालपुर व चकरपुर मैमरी आदि में भी ईद की नमाज अदा की गई।