{"_id":"5cf80fefbdec2207826dee22","slug":"155976087413-chandausi-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदानीरा सोत नदी के सीमांकन का कार्य शुरू, शीघ्र ही हटाया जाएगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदानीरा सोत नदी के सीमांकन का कार्य शुरू, शीघ्र ही हटाया जाएगा अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। बिजनौर, अमरोहा, संभल और बदायूं चार जिलों की खेती-किसानी के लिए वरदान मानी जाने वाली सदानीरा सोत नदी को पुनर्जीवित करने का कार्य बुधवार से शुरू करा दिया गया है। ईदुल फितर के अवकाश के दिन में अधिकारियों ने असमोली विकास खंड क्षेत्र में नदी के सीमांकन का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए डाटा कलेक्शन भी शुरू कर दिया गया है। करीब 32 गांवों में सोत नदी की भूमि की पैमाइश की जाएगी।
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने मंगलवार को चंदौसी में अधिकारियों के साथ बैठक करके सोत नदी को पुनर्जीवित करने का निर्णय लिया था। इसके अगले दिन ही ईदुल फितर का अवकाश हो गया। पुलिस प्रशासनिक अफसरों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगना पड़ा। इस कारण कोई प्रशासनिक बैठक तो नहीं हो पाई लेकिन मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने इस मामले में डाटा कलेक्शन की कवायद जारी रखी।
उनके निर्देश पर खंड विकास अधिकारी असमोली शिखर श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह, एपीओ कुलदीप कुमार, सचिव अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, रोहित, खड़क सिंह, ग्राम प्रधान व तकनीकी कर्मचारियों के अमले के साथ असमोली ब्लाक के मातीपुर गांव पहुंचे। यहां से सोत नदी का सीमांकन कार्य शुरू कराया। शाम तक लगातार सीमांकन का कार्य जारी रहा। अभी यह कार्य कई दिनों तक किया जाएगा। क्योंकि जब तक नदी की सीमा पता नहीं होगी, तब तक कितने भूभाग पर अतिक्रमण है, इसका सही आंकलन नहीं हो सकेगा। लेखपालों की पैमाइश के आधार पर नदी की पूरी जमीन का सीमांकन करके अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन ने तैयार किया सोत नदी का मानचित्र
चंदौसी। जिला प्रशासन ने जिले में सोत नदी का मानचित्र तैयार कर लिया है। यह नदी करीब 35 से 40 गांवों की सीमा से गुजरती है। मानचित्र के आधार पर नदी का सीमांकन का कार्य शुरू करा दिया गया है। सीमांकन के बाद जितना भी अतिक्रमण नदी की सीमा में आएगा। पुलिस प्रशासन द्वारा उसे हटवाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
असमोली ब्लाक से सोत नदी के सीमांकन का कार्य शुरू करा दिया गया है। डाटा कलेक्शन किया जा रहा है। नदी का मानचित्र तैयार कर लिया गया है। मानचित्र के आधार पर ही अतिक्रमण को चिह्नित किया जाएगा। उसके बाद अतिक्रमण को हटवाने के बाद नदी की खुदाई का कार्य शुरू कराया जाएगा।
-उमेश कुमार त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी, संभल।
-डाटा कलेक्शन किया जा रहा है। सीमांकन भी शुरू हो गया है लेकिन मौके पर जोरशोर से वास्तविक कार्य के शुरू होने में दो चार दिन लग सकते हैं। क्योंकि बिना तैयारी के कोई कार्य कुशलता के साथ किया जाना संभव नहीं हो पाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डाटा कलेक्शन व सीमांकन कार्य में लगे हैं।
-अविनाश कृष्ण सिंह, जिलाधिकारी, संभल।