फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   संभल में बारह में दस प्रत्याशी नहीं बचा पाए जमानत, चौथे स्थान पर रहा नोटा

संभल में बारह में दस प्रत्याशी नहीं बचा पाए जमानत, चौथे स्थान पर रहा नोटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
संभल में बारह में दस प्रत्याशी नहीं बचा पाए जमानत, चौथे स्थान पर रहा नोटा
चंदौसी। संभल लोक सभा सीट पर टॉप-3 प्रत्याशियों के बाद यानी गठबंधन, भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के बाद चौथे नंबर पर नोटा रहा है। नौ प्रत्याशियों को नोटा ने पीछे छोड़ दिया है। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी सहित 12 में से दस प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं। कांग्रेस से भी जोरदार तरीके से चुनाव प्रचार करने वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी पांचवें नंबर पर खिसक गया है।
विज्ञापन

2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सैनी को 360242 मत यानी 34.08 प्रतिशत मिले थे, लेकिन 2019 में भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को 803180 मत यानी 40.83 प्रतिशत मिले है। कुल मिलाकर मोदी लहर का भाजपा को फायदा तो हुआ है, यही कारण है भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है लेकिन सपा, बसपा व रालोद के वोट बैंक के साथ साथ मुस्लिम मतदाताओं की इकतरफा वोटिंग ने इस बढे़ हुए मत प्रतिशत को भी पछाड़ दिया।
विज्ञापन

2014 के चुनाव में सपा के टिकट पर ही चुनाव लड़े डा. शफीकुर्रहमान बर्क को 355068 यानी 33.6 प्रतिशत वोट लिए थे और बसपा प्रत्याशी अकीलुर्रहमान खां को 252640 यानी 23.9 प्रतिशत मत लिए थे। अब इन दोनों पार्टियों के मत प्रतिशत को जोड़ दिया जाए तो जीत का आधार सुनिश्चित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में महा गठबंधन प्रत्याशी को 658006 मत यानी रिकार्ड 55.6 प्रतिशत मत मिले हैं। लेकिन महा गठबंधन के परंपरागत मतों में कोई खास इजाफा नहीं दिख रहा है। इस बार चुनाव में बारह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। जिसमें सिर्फ महा गठबंधन और भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत बचा पाए हैं, कांग्रेस प्रत्याशी समेत सभी दस प्रत्याशियों की जमानत पर जब्त हो गई है।

कांग्रेस प्रत्याशी मेजर जगतपाल सिंह को 12105 यानी सिर्फ 1.02 प्रतिशत ही मत मिले हैं, इसके बाद चौथे नंबर पर नोटा ही रहा है। नोटा को चार पोस्टल बैलेट समेत कुल 7230 मत यानी 0.61 प्रतिशत मिले हैं, जो शेष नौ प्रत्याशियों से अधिक है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी करन सिंह यादव ने पूरा जोर लगाकर चुनाव लड़ा लेकिन फिर सिर्फ 4198 मत ही ले पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed