फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   15 magistrates deployed for security on Holi and Shab-e-Barat

होली व शब-ए-बरात के लिए जिले में तैनात किए गए 15 मजिस्ट्रेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
15 magistrates deployed for security on Holi and Shab-e-Barat
बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम संजीव रंजन व एसपी चक्रेश मिश्र। - फोटो : SAMBHAL
होली व शब-ए-बरात पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम ने 15 मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। डीएम ने थाना वार मजिस्ट्रेटों से थानों से समन्वय बनाए रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डीएम संजीव रंजन ने बताया कि कोतवाली संभल के लिए उपायुक्त मनरेगा बलवंत सिंह को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। थाना नखासा के लिए उप निदेशक कृषि हीरा सिंह जीना, हयातनगर के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, असमोली के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बनियाखेड़ा मजहरुल इस्लाम, बहजोई के लिए खंड शिक्षा अधिकारी पवांसा मुंशी लाल पटेल, चंदौसी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य व थाना बनियाठेर के लिए अधिशासी अभियंता नलकूप खंड चंदौसी बाबू सिंह को मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

डीएम के मुताबिक, थाना कुढ़ फतेहगढ़ के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) शिवम सागर, गुन्नौर के लिए खंड शिक्षा अधिकारी गुन्नौर पोप सिंह, रजपुरा के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी रजपुरा आशीष कुमार पटेल, धनारी के लिए खंड विकास अधिकारी रजपुरा राजेश चौधरी, जुनावई के लिए खंड विकास अधिकारी जुनावई नरेंद्र सिंह, कैला देवी के लिए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अरुण प्रताप भारती, हजरतनगर गढ़ी के लिए अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग रविकांत वर्मा व थाना एचोंडा कंबोह के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. मुन्नालाल यादव को बतौर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली व शब-ए-बरात का त्यौहार अमन के साथ मनाएं। यह बात डीएम संजीव रंजन ने कही। वह कलक्ट्रेट सभागार में होली व शब-ए-बरात के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर जिले भर के धर्म-गुरुओं, वरिष्ठ नागरिकों व पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर रहे थे।
डीएम ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर वहां की पूरी जानकारी एकत्र करें। पुराने विवादों को लेकर भी ग्रामीणों से बातचीत करते हुए निस्तारण कराएं। क्षेत्र के कम से कम 10-10 संभ्रांत लोगों के नाम व मोबाइल नंबर अपने पास रखें तथा लगातार इन लोगों से समन्वय बनाए रखें। डीएम ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। डीएम ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में होली व शब-ए-बरात पर साफ-सफाई, बिजली व पानी आदि व्यवस्था चौबंद रहे। एसपी चक्रेश मिश्र ने कहा कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। त्यौहार पर शांति बनाए रखें। नगर व ग्रामीण अंचलों में पुलिस की तैनाती रहेगी। पुलिस का सहयोग करें। इस मौके पर नीरज बजाज, अरविंद कुमार एमडीएच, विनय सराफ, जयप्रकाश गुप्ता, नीलांशु, राजेश शंकर राजू व रईस कुरैशी समेत जिले भर के सीओ व थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।
होलिका दहन को लेकर पुलिस-प्रशासन की कवायद तेज हो गई है। जहां एक ओर थाना परिसर में दोनों समुदायों के लोगों को बुलाकर पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने बातचीत करते हुए सौहार्द बनाए रखने की बात कही है। वहीं अफसर ग्रामीण अंचलों में भी पहुंचकर लोगों को होली का त्यौहार पारस्परिक सौहार्द के साथ मनाए जाने को लेकर बैठक कर रहे हैं।
बहजोई कोतवाली क्षेत्र में 127 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसमें नगर में आठ व ग्रामीण अंचलों में 119 होलिका दहन के स्थान तय हैं। बीते दिनों प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना की ओर से कोतवाली परिसर में नगर व ग्रामीण अंचलों के लोगों के साथ बैठक कर होली के त्यौहार पर सौहार्द बनाए रखने की बात कही गई थी। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स का रूट मार्च भी किया जा रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अफसर अपने-अपने तरीके से धर्म गुरुओं समेत अन्य लोगों से भी त्यौहार पर सौहार्द बनाए रखने को लेकर बातचीत कर रहे हैं। नगर में इस्लामनगर चौराहा के निकट समेत नया बाजार, फैक्ट्री कालोनी, गुरुद्वारा के निकट, रेलवे स्टेशन रोड, नारायन टोला व चंदौसी बस अड्डा आदि स्थानों पर होलिका दहन होगा।
होली पर पुराने विवादों को लेकर भी पुलिस-प्रशासन सतर्क है। वहीं एलआईयू भी पूरी निगरानी बनाए हुए है। प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना के मुताबिक बीते वर्षों में होली पर कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर, भवन व बिसारू में विवाद के मामले सामने आए थे। इन गांवों में विवाद के कारणों की पूरी जानकारी करते हुए निस्तारण कराया गया है। साथ ही ग्रामीणों से भी होली पर आपसी प्रेम-भाव के साथ शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की बात कही गई है।

होली को लेकर नगर पालिका परिषद व ग्राम पंचायत भी तैयारियों में जुट गई हैं। होलिका दहन स्थल के आसपास साफ-सफाई कराई जा रही है। ईओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नगर में सभी होलिका दहन के स्थानों पर साफ-सफाई कराई जा रही है। विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि होलिका दहन स्थल के आसपास कोई विद्युत तार या दूसरे किसी भी प्रकार के केबिल तथा लकड़ी के खोखे आदि न हों। प्रयास रहेगा कि होली पर पेयजल आपूर्ति को भी बेहतर बनाया जा सके। डीपीआरओ जाहिद हुसैन ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में होलिका दहन स्थल के आसपास साफ-सफाई आदि के लिए सभी एडीओ पंचायत व पंचायत सचिवों से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed