फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   1.5 lakh stolen from medical store by masking

Sambhal News: नकब लगाकर मेडिकल स्टोर से 1.5 लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh stolen from medical store by masking
चंदौसी। कोतवाली इलाके में स्टेशन रोड पर शनिवार की रात चोरों ने मेडिकल स्टोर में नकब लगाकर 1.5 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। दुकान स्वामी ने थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

चंदौसी के मयूर विहार निवासी पंकज रस्तोगी का स्टेशन रोड पर अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर है। पंकज ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की रात साढ़े आठ बजे करीब मेडिकल बंद करके घर चला गया। इसी रात चोरों ने मेडिकल स्टोर के बराबर में आवास के बगीचे में घुसकर नकब लगा लिया। इसके बाद दुकान से गल्ले में रखी 1.5 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। अगली सुबह वह दुकान खोलने पहुंचा। शटर खोलने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। दुकान में सामान फैला पड़ा था। गल्ले में रखे पैसे गायब थे।
विज्ञापन

उसने आसपड़ोस वालों को चोरी के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। थाना पुलिस भी चोरी की सूचना पर मौके का मुआयना करने पहुंची। फोरेंसिक की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद मेडिकल संचालक ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने अतर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed