फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   14036 Farmer's verification started for loan wariver

कर्जमाफी के लिए जिले के 14036 किसानों का सत्यापन शुरू

Wed, 20 Dec 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 20 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
14036 Farmer's verification started for loan wariver
loan
जिला सहकारी बैंक से कर्ज लेने वाले किसानों को प्रदेश सरकार की कर्जमाफी योजना का लाभ दिलाने की कवायद शुरू हो चुकी है। संभल जिले में ऐसे 14036 किसान हैं। जिनका सत्यापन राजस्व विभाग की टीमें कर रही हैं। सत्यापन के बाद तस्वीर साफ होगी कि कितने किसानों का कर्ज माफ होगी। एसडीएम ने संभल में लेखपालों और कानूनगो को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी। कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश सरकार की कर्जमाफी योजना के तहत संभल जिले में किसानों को लाभ मिल चुका है। अब जिला सहकारी बैंक से कर्ज लेने वाले किसानों को योजना से लाभान्वित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। सहायक निबंधक सहकारिता योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिले में जिला सहकारी बैंक की 11 शाखाएं हैं। शाखाओं ने अपने-अपने किसानों की सूची सरकार के कर्जमाफी पोर्टल पर अपलोड कराई थी। उसी सूची के आधार पर किसानों का सत्यापन होना है। जिले में ऐसे 14036 किसान हैं। उन्होंने बताया कि सूची हरेक तहसील को भेजी गई है।
विज्ञापन


तहसील के कर्मचारी ही सत्यापन करेंगे। किसान जीवित हैं या नहीं। कितनी जमीन थी और क्या वह योजना के पात्र हैं? पात्रता की शर्तों को सामने रखकर इसका सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद बनी सूची के आधार पर किसानों का कर्जमाफ हो सकेगा। वहीं उप जिलाधिकारी राशिद अली खां ने मंगलवार को तहसील सभागार संभल में बैठक के दौरान कानूनगो और लेखपालों को सूची के आधार पर किसानों का सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बैंकों के प्रतिनिधियों के सहयोग के जरिये सत्यापन करें। कहीं कोई परेशानी आए तो उन्हें बताएं। ताकि समस्या का समाधान किया जा सके। इस दौरान तहसीलदार करम सिंह चौहान, नायब तहसीलदार नितिन तनेजा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed