फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   1400 patients came to OPD, more than 400 victims of viral fever arrived

Sambhal News: ओपीडी में आए 1400 मरीज, वायरल बुखार के पहुंचे 400 से ज्यादा पीड़ित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
1400 patients came to OPD, more than 400 victims of viral fever arrived
चंदौसी सीएचसी में दवा लेने के लिए लगी मरीजों की लाइन - संवाद - फोटो : संवाद
चंदौसी। बरसात के बाद बदलते मौसम से लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। वायरल बुखार, उल्टी, दस्त व त्वचा रोग आदि परेशानियों को लेकर मरीज सीएचसी उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भीड़ इन दिनों सीएचसी में उमड़ रही है। ऐसे मरीजों को चिकित्सक दवा के साथ-साथ खानपान व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को खुली सीएचसी पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। मरीजों ने सुबह से ही ओपीडी में दिखाने के लिए पर्चा काउंटर पर लाइन लगानी शुरू कर दी। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर भी मरीजों को उपचार के लिए लाइन में लगना पड़ा। वहीं, ओपीडी के अलावा इमरजेंसी कक्ष में भी कई मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सोमवार को करीब 1430 मरीजों की ओपीडी की गई। इनमें 400 लगभग पुराने मरीज रहे। सीएमएस डॉ. हरविंदर सिंह ने बताया कि पेट दर्द, त्वचा संक्रमण और डिहाइड्रेशन के मरीज ओपीडी में उपचार के लिए आ रहे हैं लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा वायरल मरीजों की संख्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed