फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   14 samples taken from fertilizer-seed shops

खाद-बीज की दुकानों से 14 नमूने लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
14 samples taken from fertilizer-seed shops
डीएम के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में कृषि अधिकारियों ने तीनों तहसील में 29 खाद बीज की दुकानों पर छापामारा। की। इस दौरान दुकानों से धान, बाजरे के 14 नमूने जांच के लिए लिए गए। पांच दुकानों को नोटिस भी जारी किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को चंदौसी तहसील में एसडीएम राजपाल सिंह, उपकृषि निदेशक हीरा सिंह, गुन्नौर तहसील में एसडीएम रामकेश धामा, जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह, जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह, संभल तहसील में एसडीएम संभल, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता ने खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया। चंदौसी में सैनी ट्रेडर्स से धान, सिंघल बीज भंडार से धान, प्रताप एग्रो जंक्शन से धान, बहजोई में शंकर बीज भंडार से बाजरा का नमूना लिया गया। गुन्नौर तहसील क्षेत्र से भारत कृषि बीज भंडार रजपुरा से हाईब्रिड बाजरा, रंजीत ट्रेडर्स बबराला से हाइब्रिड बाजरा, वीके खाद भंडार बबराला से हाइब्रिड बाजरा और धान, शिव बीज भंडार गुन्नौर से हाईब्रिड बाजरा, सुनील कृषि बीज भंडार गुन्नौर से हाइब्रिड बाजरा, नेहा फर्टिलाइजर जुनावई से हाईब्रिड बाजरा, नीरज फर्टिलाइजर जुनावई से दो हाइब्रिड बाजरा, कृष्णा पेस्टीसाइड सेवा केंद्र पतरिया से एक नमूना हाइब्रिड बाजरा का लिया गया। कार्रवाई के दौरान अधिकांश दुकानदार पहले ही शटर बंद कर चले गए। बोर्ड, रेट बोर्ड न होने पर पांच दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed