फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   11 roads of the district will be improved with Rs 23.61 crore

Sambhal News: जिले की 11 सड़कें 23.61 करोड़ से सुधरेंगी

Wed, 04 Sep 2024 06:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 04 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
11 roads of the district will be improved with Rs 23.61 crore
संभल। जिले की 11 सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसमें 23.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह निर्माण कार्य जनप्रतिनिधियों और विभागीय प्रस्ताव पर किया जाना है। इसके लिए शासन ने स्टीमेट मांगा है। शासन से हरी झंडी मिलते ही लोकनिर्माण विभाग द्वारा इन सड़कों का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की इन 11 सड़कों की 10.55 किलोमीटर लंबाई रहेगी। इसमें पांच सड़क का निर्माणा चंदौसी विधायक गुलाब देवी के प्रस्ताव पर किया जाना है। दो सड़कों पर निर्माण गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी यादव के प्रस्ताव पर होना है। चार सड़कों का कार्य गन्ना विभाग के प्रस्ताव पर किया जाना है। लोकनिर्माण विभाग के एक्सईएन सुनील प्रकाश ने बताया कि शासन से स्टीमेट मांगा गया है। इसी क्रम में इन 11 सड़कों पर होने वाले 10.55 किलोमीटर लंबे कार्य का स्टीमेट बनाकर भेजा है। इसमें करीब 23.61 करोड़ रुपये अनुमानित लागत आएगी।
विज्ञापन


इन सड़कों पर होना है निर्माण कार्य
तहसील क्षेत्र लंबाई लागत
गुन्नौर मुरैठा-मढावली मार्ग 1.70 किलोमीटर 1.36 करोड़
गुन्नौर तारापुर स्कूल से चंदौसी-बदायूं रोड तक 600 मीटर 49 लाख
गुन्नौर गवां-बबराला मार्ग से डीएसएम केन यार्ड 1.25 किलोमीटर 77 लाख
गुन्नौर बिलालपत-खानपुर बंद मार्ग 1.50 किलोमीटर 85 लाख
चंदौसी जरोई हयातनगर-सैंजना संपर्क मार्ग 2.46 करोड़
चंदौसी नगला खाकम-खेतापुर मार्ग 4.49 करोड़
गुन्नौर धनारी-भिरावटी मार्ग 5.36 करोड़
गुन्नौर धनारी-भिरावटी मार्ग 3.49 करोड़
चंदौसी कुंवरपुर से नसीरपुर मार्ग 1 किलोमीटर 73 लाख
चंदौसी बहजोई बिजलीघर-रायपुर मार्ग 2 किलोमीटर 1.53 करोड़
चंदौसी पचाक-अकरौली मार्ग 2.5 किलोमीटर 1.82 करोड़

गड्ढा मुक्त किए जाने का प्रस्ताव मंजूर होने का इंतजार
जिले की प्रमुख सड़कों पर इस समय काफी गड्ढे हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए लोकनिर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव के मंजूर होने का इंतजार है। जिससे सड़कों में गड्ढे भरने का काम शुरू किया जा सके। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले जिले के उन मार्गाें में गड्ढे भरे गए थे जहां से कांवड़ियों के जत्थे गुजरने थे। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे। कांवड़ यात्रा समापन तक दोबारा से गड्ढे हो गए। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बरसात के चलते गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 11 सड़कों का कार्य किया जाना है। गड्ढा मुक्त किए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा हुआ है। प्रस्ताव मंजूर होते ही कार्य कराया जाएगा।
सुनील प्रकाश, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed