फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   11 new corona positive in sambhal

जनपद में 11 नए कोरोना संक्रमित, आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 1349

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
11 new corona positive in sambhal
चंदौसी। जनपद में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में पिता, बेटी, बेटा सहित 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1349 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की लैब में रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच की जा रही है। जिला अस्पताल में हुई जांच में संभल के मोहल्ला कोट पूर्वी निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना की जांच कराई थी। जांच में वह पॉजिटिव मिले हैं, साथ ही जांच में उनकी नौ वर्षीय बेटी और छह वर्षीय बेटा भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। असमोली ब्लाक के गांव नरैटा निवासी 24 वर्षीय युवक, गांव गोहर नगर निवासी 25 वर्षीय युवक, संभल एसडीएम कोर्ट निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, गुन्नौर के गांव गंगावास निवासी 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा बहजोई के चार अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर रही है। साथ ही मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर, एएनएम संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की चिह्नित कर रहे हैं। उनकी सूची के बाद संपर्क में आए लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना मीटर:
नए संक्रमित: 11
कुल संक्रमित: 1349
सक्रिय मरीज: 151
ठीक हुए मरीज: 1164
आज मौत: 0
कुल मौत: 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed