{"_id":"5e29e9c88ebc3e4ad74f8001","slug":"11-injured-in-road-accident-in-sambhal-sambhal-news-mbd337426980","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा, आठ महिलाओं समेत 11 लोग घायल, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलटा, आठ महिलाओं समेत 11 लोग घायल, मचा कोहराम
विज्ञापन
संभल-आदमपुर मार्ग पर रायपुर में पलटा कैंटर।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। हयात नगर थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग स्थित गांव रायपुर के नजदीक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें आठ महिलाओं समेेत 11 मजदूर घायल हो गए। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से भाग गया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
गुरुवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे हयात नगर थाना क्षेत्र के संभल-गवां मार्ग स्थित गांव रायपुर के नजदीक संभल की ओर से जा रहा मजदूरों से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब कैंटर में भरकर मजदूर गांव मूसापुर से अमरोहा जिले के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव ढबारसी जा रहे थे। रास्ते में कैंटर गांव रायपुर के नजदीक बने पुल पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया।
इसमें गांव मूसापुर निवासी पारूल निशा, इशरत जहां, इरशाद, मेराज, रेहाना, नीतू, फरीदा जलाल, काजल, सतपाल, मोहम्मद नासिम और गांव हाजीपुर निवासी नूरजहां घायल हो गए। यह सभी मजदूर अपने गांव से आलू बीनने की मजदूरी करने के लिए अमरोहा के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव ढबारसी जा रहे थे। जैसे ही गांव रायपुर के नजदीक मजदूरों से भरा कैंटर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसा देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। घायलों को कैंटर से बाहर निकालने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर यूपी 112 पुलिस पहुंची। सभी घायलों को निजी वाहनों की सहायता से संभल जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और गंभीर रूप से घायल नीतू और सतपाल को रेफर कर दिया है। वहीं हादसे के बाद चालक कैंटर से निकलकर भाग गया।