{"_id":"6261b4478d901d54ff768841","slug":"100-vaccination-should-be-done-in-the-district-dm-chandausi-news-mbd425526898","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में शत-प्रतिशत किया जाए वैक्सीनेशन : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में शत-प्रतिशत किया जाए वैक्सीनेशन : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी नरौली में केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर अमृत महोत्सव स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं। इस दौरान डीएम ने कहा कि जनपद में शत-प्रतिशत कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन किया जाए।
बृहस्पतिवार को मेले का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी के प्रतिनिधि रामपाल सिंह व ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा डा. सुगंधा सिंह ने फीता काटकर किया। मेले में सूचना प्रसारण, बाल विभाग परियोजना, ग्रामीण उद्योग विभाग मिशन, खेल एवं युवा कल्याण, शिक्षा विभाग, दिव्यांग कल्याण, आयुष विभाग तथा स्वास्थ्य सेवाओं में गोल्डन कार्ड वितरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के स्टाल भी लगाए गए। इस दौरान डीएम मनीष बंसल ने सबसे पहले वैक्सीनेशन स्टाल पर जानकारी ली। इसके बाद शगुन किट स्टाल पर बैठी महिला लाभार्थियों को शगुन किट वितरित भी की।
डीएम ने कहा कि हमें हर हाल में 12 वर्ष से ऊपर के बच्चों, बुजुर्गों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना है। ताकि कोरोना जैसी भयंकर बीमारी से बचा जा सका। उन्होंने आशाओं व चिकित्सा कर्मियों से ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीडीओ उमेश त्यागी, सीएमओ डा. पंकज कुमार विश्नोई, संजीव राठौर, डा. विश्वास अग्रवाल, डा. पी जोशी, गोपेश सारस्वत आदि रहे।