फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   10 din aur rahegi bijli ki killat

10 दिन और झेलिए बिजली की किल्लत

Sun, 07 Aug 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 07 Aug 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
10 din aur rahegi bijli ki killat
bijli
मझोला बिजली घर के ट्रांसफार्मर में लगी आग ने मुरादाबाद के अलावा आस पास के जिलों में हाहाकार मचा दिया है। मुरादाबाद शहर और देहात से लेकर रामपुर और संभल तक सप्लाई  चौपट रही। 
विज्ञापन

वहीं बिजली विभाग की ओर से  शेड्यूल में शनिवार को बदलाव किया गया है। अब रात्रि में 12.30 से दोपहर 2.30 बजे तक लगातार 14 घंटे आपूर्ति दिए जाने का आदेश दिया गया है। शाम छह से रात्रि बारह बजे तक बिजली न मिलने का खामियाजा लोगों को  भुगतना पड़ रहा है। एक तो गर्मी में बिजली न मिलने से नींद खराब होती है।  दूसरी बात अंधेरा होने से अपराध की वारदातें होने का खतरा रहता है। इस स्थिति से जिले के 556 गांव प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


गांव के लोगों का कहना है कि बिजली लाइन आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में भी रहन सहन बदला है। अंधेरा अब किसी को पसंद नहीं है। शाम को छह से रात्रि 12 बजे तक कटौती का समय रखा गया है जबकि इसी समय गृहणियों को रसोई का काम होता है। बच्चों की पढ़ाई होती है। बड़े बुजुर्ग  टीवी देखते हैं। लेकिन बिजली के बिना कुछ भी संभव नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनें कमजोर, लगातार कैसे मिल सकेगी सप्लाई ः संभल। नए शेड्यूल से  ग्रामीणों के लिए मुसीबत बढ़ी है बल्कि बिजली विभाग भी उलझन  में है। अब लगातार 14 घंटे बिजली आपूर्ति देने का शेड्यूल है। 

...तो इसलिए नहीं चालू हो पा रहे दो ट्रांसफार्मर
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों की अड़ंगेबाजी के चलते दो ट्रांसफार्मरों से बिजली लाइन से नहीं जोड़ा जा सका है। जेई ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। अवर अभियंता ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र में स्थित नई बस्ती लोधी सराय में लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड है।

इसका लोड कम करने के लिए 100-100 केवीए के दो और ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। आरोप है कि कुछ लोग 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से ही सप्लाई लेने की बात कहते हुए ट्रांसफार्मरों को नहीं जोड़ने दे रहे हैं। इससे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर के फुंकने का खतरा है। नखासा के थाना प्रभारी केके तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।   


बदायूं और नरोरा की लाइन फेल हुई तो आएगा संकट 
संभल। मुरादाबाद में 200 एमवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर फुंकने जाने से संभल की बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है। क्योंकि, संभल को आमतौर पर बदायूं से बिजली आपूर्ति मिलती है। संभल नगर को बिजली मिलने के लिए कुल तीन सर्किट हैं। इसमें एक मुरादाबाद, दूसरा बदायूं और तीसरा सर्किट नरौरा बुलंदशहर से है। इस समय मुरादाबाद के सर्किट से बिजली नहीं मिल पाएगी क्योंकि वहां ट्रांसफार्मर खराब हो गया है।


ऐसी स्थिति में बुलंदशहर के नरोरा और बदायूं का विकल्प खुला हुआ है। एसडीओ नगर अरुण कुमार ने बताया कि अगर बदायूं और नरौरा से दिक्कत आई तो सप्लाई बाधित होगी वरना तो आपूर्ति सुचारू रहेगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed