फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   samajwadi party leaders dance in muzaffarnagar

ठुमकों पर नाचा बेशर्म सपाई ‘समाजवाद’

Thu, 06 Feb 2014 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 06 Feb 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party leaders dance in muzaffarnagar

सैफई महोत्सव की ‘फिल्मी नाइट’ से हुई किरकिरी के बाद भी सपा नेताओं ने सबक नहीं लिया है। मंगलवार रात एक लग्जरी रिसोर्ट्स में डांस गर्ल के ठुमकों पर सपाइयों ने जमकर नोट उड़ाए।

विज्ञापन


नगर विकास राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप समेत तमाम नेताओं ने इस जश्न का लुत्फ उठाया। मामला टीवी चैनलों की सुर्खियां बना तो लखनऊ तक हड़कंप मच गया।

मंत्रीजी को सफाई देने के लिए आनन-फानन में प्रेस कांफ्रेंस बुलानी पड़ी।

डांसर के ठुमकों पर सपाई हुए मदहोश

samajwadi party leaders dance in muzaffarnagar

हाईवे के एक रिसोर्ट्स में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष गौरव जैन की शादी के मौके पर खास मेहमानों के लिए डांस महफिल सजाई गई। रात जैसे-जैसे गहराती गई, सपाइयों के जश्न में रंगीनियां छाने लगीं।

पार्टी प्रकोष्ठ के तमाम पदाधिकारी पहले से ही डांसर के ठुमकों पर मदहोश थे। इस बीच रेस्टोरेंट के उस खास हॉल में मंत्री चितरंजन स्वरूप भी पहुंच गए। रंग-बिरंगी लाइटें, म्यूजिक की धूम और फिल्म शराबी का गाना ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सइयां दिवाने...’ पर डांस शुरू हो गया।

महिला नर्तकी के लटकों-झटकों पर सपाई खुद को नहीं रोक पाए। कई नेता तो डांसर के साथ ही झूमने लगे। डांसर पर नोट बरसने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक चला अय्याशी का सिलसिला

samajwadi party leaders dance in muzaffarnagar
देर रात तक चला अय्याशी का सिलसिला
नर्तकी को लुभाने के लिए एक नेता ने मंत्रीजी के सिर पर ही नोट लगा दिए। हंसी-ठहाकों के बीच देर रात तक थिरकने का सिलसिला चलता रहा।

मंत्रीजी के बराबर में सोफे पर बैठे पार्टी के महानगर अध्यक्ष अंसारी आढ़ती मंद-मंद मुस्कुराते नजर आए। बुधवार सुबह डांस की यह क्लिपिंग टीवी चैनलों पर दिखने लगी तो सपा नेताओं की हवाइयां उड़ गईं।

क्लिपिंग में सपाई नैतिकता की हदें लांघकर अर्धनग्न नर्तकी के संग बाहों में बांहे डालकर झूमते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

नोट बरसाते रहे सपाई

samajwadi party leaders dance in muzaffarnagar

सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शौकत अंसारी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष साजिद हसन, विधि प्रकोष्ठ के शलभ गुप्ता, राहुल वर्मा समेत कई नेता डांस गर्ल के साथ थिरकते नजर आए।

मंत्रीजी के साथ बैठे यूथ ब्रिगेड के प्रांतीय सचिव एवं साइकिल रैली के प्रभारी शेरपाल तोमर भी खुद को नोट बरसाने से नहीं रोक पाए।

मामला चैनलों पर उछला तो लखनऊ से फोन घनघनाने लगे। राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप को सफाई देने के लिए कहा गया।

अच्छा तो मुझे भी नहीं लगा : चितरंजन

samajwadi party leaders dance in muzaffarnagar

डांस पार्टी का लुत्फ उठाने के मामले में राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। मंत्रीजी ने जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के साथ सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई।

चितरंजन ने सफाई दी कि शादियों में खुशी का माहौल होता है, वार फेर कर नोट देना गलत नहीं है। हालांकि जिस तरह का डांस था, मुझे खुद अच्छा नहीं लगा। मैं चुपचाप बैठा हुआ था, तभी कुछ पदाधिकारियों ने डांस शुरू कर दिया।

खुशी में कुछ लोगों ने मेरे उपर भी नोट लगाए। वैसे वेडिंग पार्टियों में ऐसा होता रहता है। यदि मुझे पहले से पता होता कि डांस पार्टी का प्रोग्राम है, तो मैं नहीं जाता।

काश! पीड़ितों पर लुटाए जाते नोट

samajwadi party leaders dance in muzaffarnagar

सपा प्रकोष्ठ के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने जिस तरह फूहड़ डांस पार्टी में 500-500 के नोट लुटाए, अच्छा होता अगर मानवीय संवेदनाओं की खातिर बेघर दंगा पीड़ितों की मदद के लिए पैसे दिए जाते। हिंसा के पांच माह बाद भी हजारों बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग खुले आसमान के नीचे पड़े हैं।

बीमारी, मुफलिसी और सर्दी के चलते अभी तक मुजफ्फरनगर और शामली के बच्चों की शिविरों में मौत का सिलसिला जारी है। दस से ज्यादा बुजुर्गों की जान जा चुकी है। दंगे के बाद सपा की कार्यप्रणाली पहले से ही सवालों के कटघरे में है, ऐसे माहौल में डांस पार्टी ने सपा की और फजीहत कर दी है। हालांकि सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी कहते हैं कि उन्होंने क्लिपिंग नहीं देखी है, देखने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।

रामगोपाल ने ली फोन पर खबर

samajwadi party leaders dance in muzaffarnagar

राज्यसभा सांसद और पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव को मीडिया से जानकारी मिली तो उन्होंने राज्यमंत्री चितरंजन स्वरूप से फोन पर पूरे मामले की खबर ली।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी लखनऊ से आए फोन को सुनने के बाद मंत्रीजी परेशान दिखे। हालांकि उन्होंने इंकार किया कि सीएम अखिलेश यादव ने इस मामले में उनसे कोई सवाल-जवाब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed