{"_id":"5f80a4a08ebc3e9bd646e211","slug":"youth-shot-dead-in-sahasrapur-jat-saharanpur-news-mrt505340280","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहस्रपुर जट में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहस्रपुर जट में युवक की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
सहारनपुर: नकुड: मृतक अंकित का फाइल फोटो
- फोटो : SAHARANPUR
नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के गांव सहस्रपुर जट में क्लीनिक चलाने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। उसी गांव के एक परिचित युवक पर शक जताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे सहस्रपुर जट में ढकदेई निवासी 28 वर्षीय अंकित पर गोली चलाई गई। अंकित यहां राजबीर सिंह के मकान में क्लीनिक चला रहा था। अंकित दुकान से चंद कदम दूर पर ही एक मरीज का बीपी चेक करने जा रहा था। तभी उस पर गोली चलाई गई। गोली उसके सीने में लगी। इससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर नकुड़ कोतवाल आरपी सिंह के अलावा सीओ अरविंद कुमार पुंडीर और एसपी देहात डॉ. अशोक कुमार मीणा भी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का दौरा करने के साथ ही कुछ ग्रामीणों से बातचीत की। गांव ढकदेई निवासी अंकित के पिता सतीश कुमार ने बताया कि वह उनका इकलौता पुत्र था। अंकित का तीन साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है। अंकित सहस्रपुर जट में करीब पांच साल से प्रैक्टिस कर रहा था। यहीं पर उसका मेडिकल स्टोर भी था। वह ढकदेई से रोज सहस्रपुर आता जाता था। सीओ एके पुंडीर ने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले जांच कर रही है। तहरीर आते ही पोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
एक परिचित युवक पर ही शक
- एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में सहस्रपुर जट के ही युवक पर शक जताया जा रहा है। यह उसका परिचित भी रहा है। घटना के पीछे रंजिश या अन्य कारण की जांच की जा रही है। पुलिस टीम परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों से बातचीत के आधार पर सही तथ्यों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
कोई मेडिकल डिग्री नहीं थी युवक के पास
-- अंकित के पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं थी। वह बिना डिग्री ही यहां प्रैक्टिस कर रहा था। स्थानीय मरीज उसके पास आकर इलाज करवा रहे थे।

सहारनपुर: नकुड़ में युवक की हत्या के बाद शव का पंचनामा भरती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR