फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth searching for drug in life saving drugs

जीवन रक्षक दवाओं में नशा खोज रहे युवा

Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth searching for drug in life saving drugs
जीवन रक्षक दवाओं में नशा खोज रहे युवा
विज्ञापन

सहारनपुर। मेडिकल साइंस में ऐसी कई दवाएं हैं, जो सिर्फ चिकित्सक द्वारा मरीज के पर्चे पर लिखने के बाद ही मिलती है। ये दवाएं खासकर मानसिक तनाव के रोगियों के लिए होती है, लेकिन इन दवाओं में युवा नशा ढूंढ लेते हैं। चोरी-छिपे इन दवाओं का इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। बड़े पैमाने पर ऐसी दवाओं की तस्करी होने के मामले भी सामने आ चुके हैं।
एक वर्ष में पुलिस ने ऐसे 253 मामले पकड़े हैं। दरअसल, कई प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल सिर्फ चिकित्सक की सलाह पर ही किया जाता है। नियमों के अनुसार इन दवाओं की बिक्री के लिए मेडिकल स्टोर स्वामी को रजिस्टर बनाना पड़ता है। दवाओं की बिक्री से संबंधित हिसाब स्वास्थ्य विभाग को देना होता है, लेकिन इसके बाद भी बड़े पैमाने पर जनपद में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी हो रही है। मेडिकल स्टोरों पर भी इन दवाओं को चोरी-छिपे बेचा जाता है। इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई में हो चुका है। युवाओं में नशे के लिए ऐसी दवाओं का इस्तेमाल करने के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों तक होती है सप्लाई
जनपद में बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं की सप्लाई होती है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जब सहारनपुर से हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई की गई है। इसको लेकर कई बार पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड पुलिस ने किशनपुरा स्थित दवा मार्केट और देहात क्षेत्रों में छापामारी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के लिए घातक हैं यह दवाएं
मनारोग विशेषज्ञ डाक्टर अमरजीत पोपली और डाक्टर एजाज अहमद का कहना है कि प्रतिबंधित दवाएं सिर्फ चिकित्सक की सलाह पर ही मरीज को दी जाती है। खासकर मानसिक रोगियों के लिए यह दवाएं चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही फायदेमंद होती हैं, लेकिन अगर कोई नशे के लिए इन दवाओं का इस्तेमाल करता है तो उसके घातक परिणाम सामने आते हैं।

पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। कई तस्करों को भी पुलिस ने पकड़ा है। अगर कोई प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। - आकाश तोमर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed