फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth hangs himself in Noor township

नूर बस्ती में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 29 Aug 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Youth hangs himself in Noor township
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में गढ़ी मलूक के पास नूरबस्ती में एक युवक ने कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। अजसश्स जा रहा है कि युवक बहुत शराब पीता था। काफी समय से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन

नुमाईश कैंप चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि नूरबस्ती से सूचना मिली थी कि 24 वर्षीय युवक योगेश कुमार ने घर के एक कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शुक्रवार शाम युवक कमरे में गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। परिवार के लोगों ने समझा कि योगेश सो रहा है। इसलिए काफी देर तक तो कोई उसके पास ही नहीं गया। मगर जब वह बाहर ही नहीं निकला तो परिजन देखने पहुंचे। उसने कमरे का दरवाजा बंद कर रखा था। दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो सब दंग रह गए। युवक ने चादर का फंदा बनाकर खुद को पंखे से लटका रखा था। उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित था और काफी शराब पीता था। अक्सर घर के अन्य लोगों से अलग ही रहता था। कुछ दिनों से मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed