फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies in a fight while drinking alcohol

शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक मौत

Mon, 06 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in a fight while drinking alcohol
रामपुर मनिहारन में हत्या के आरोप में पकडे गये आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव सहजवा में शराब पीते समय तीन युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक ईंट लगने से घायल हो गया, जिसकी हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव सहजवा निवासी विनय, मांगेराम, संजय रविवार की देर रात गांव में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीनों में झगड़ा हो गया और मारपीट होने के साथ एक-दूसरे पर ईंटों से हमला किया, जिसमें विनय पुत्र राजपाल ईंट लगने गंभीर घायल हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन विनय को जिला अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने विनय की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन विनय को दूसरे शहर में इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के पिता राजपाल की तहरीर पर आरोपी मांगेराम व संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि शराब पीते समय किसी बात को लेकर तीनों में कहासुनी हुई थी। आरोपी इतने नशे में थे कि वह पूछताछ में झगड़े की वजह भी सही तरह नहीं बता पाए। होश में आने के बाद दोनों ने गाली-गलौज करने पर मारपीट होने की बात कही। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

रामपुर मनिहारन में हत्या के आरोप में पकडे गये आरोपी

रामपुर मनिहारन में हत्या के आरोप में पकडे गये आरोपी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed