फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies after tempo overturns

टैंपो पलटने से युवक की मौत, चालक गंभीर

Thu, 19 May 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after tempo overturns
रामपुर मनिहारान। कस्बे के पीठ बाजार में बुधवार रात एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला इकराम निवासी अरुण (22) पुत्र नरेश अपने साथी टेंपो चालक सुधांशु पुत्र मांगेराम के साथ उसके टेंपो में बैठकर नगर के पीठ बाजार से होते हुए अपने घर जा रहे थे। वे पीठ बाजार में पहुंचे तो टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रामपुर में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक सुधांशु की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed