फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth died in road accidentv

दुर्घटना में भतीजे की मौत की खबर सुन चाची ने भी दम तोड़ा

Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth died in road accidentv
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

भतीजे की मौत की खबर सुनकर चाची ने भी दम तोड़ा
फोटो- 7 और संबंधित
अघ्याना निवासी आदित्य की छपार से लौटते वक्त ट्रक की टक्कर से हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़ (सहारनपुर)। ट्रक की टक्कर से युवक की मौत की सूचना पर मृतक की चाची ने भी दम तोड़ दिया। परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। शाम के वक्त बेहद गमगीन माहौल में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अघ्याना निवासी आदित्य (17) पुत्र श्याम कुमार त्यागी अपने छोटे भाई के साथ छपार गांव (मुजफ्फरनगर) में बुआ के यहां गया था। मृतक के चचेरे भाई हिमांशु ने बताया कि बुधवार को आदित्य अपने एक साथी कन्हैया के साथ वापस अपने गांव में आ रहा था। देवबंद-छपार मार्ग पर उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक के साथ हो गई। इसमें आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका साथी कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने फोन पर घटना की जानकारी आदित्य के परिजनों को दी। दुर्घटना की सूचना पाते ही परिजन मुजफ्फरनगर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा गंभीर रूप से घायल युवक को चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। कन्हैया का इलाज गाजियाबाद के हॉस्पिटल में चल रहा है।
विज्ञापन

दुर्घटना में आदित्य की मौत की खबर सुनते ही उसकी चाची सुशीला (62) पत्नी सुरेश त्यागी को हृदयाघात हुआ, परिजन अस्पताल लेकर गए जहां उनकी भी मौत हो गई। एक ही परिवार में हुई दो मौतों से गांव में गम का माहौल है। शाम के वक्त बेहद गमगीन माहौल में दोनो के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु ने बताया कि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह से पॉलीटेक्निक में पहले वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसने बताया कि आदित्य भविष्य में इंजीनियर बनना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed