फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth commits suicide by killing daughter

बेटी की हत्या कर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 27 Aug 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by killing daughter
मोहल्ला झोटेवाला स्थित कटहरा चौकी के सामने गली में मकान मे मिला बाप बेटी का शव को लेजाती पुलिस जम? - फोटो : SAHARANPUR
बेटी की हत्या कर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र में कंबोह कटहरा चौकी के पास झोटेवाला मोहल्ले में एक युवक ने दो वर्षीय बेटी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव फंदे से लटका मिला, जबकि बेटी का शव फर्श पर पड़ा था। मकान से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या का कारण ससुराल पक्ष से विवाद बताया है।
कुम्हारों वाली गली में बुधवार सुबह करीब दस बजे एक मकान में शोएब (32) और उसकी दो वर्षीय बेटी सिदरा मृत हालत में मिले। शोएब का शव फंदे से लटका था तो सिदरा फर्श पर बिछे गद्दे पर मृत पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो कमरे से सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने बताया कि शोएब किराए के मकान में रहता था। करीब छह माह पूर्व उसकी पत्नी नाजिया की मौत हो गई थी। तब नाजिया पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया था कि शोएब ने ही उसे मरवाया है। अभी तक इस मामले की भी जांच पूरी नहीं हुई थी। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। शोएब की मां आसमा की ओर से ससुराल पक्ष के मुस्तकीम, रजिया और एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शोएब के हाथ बंधे होने की रही चर्चा, जांच कर रही पुलिस
सहारनपुर। क्षेत्र के कुछ लोगों ने बताया कि शोएब रस्सी से लटका हुआ था और सिदरा नीचे मृत हालत में थे। उन्होंने दोनों के हाथ बंधे होने की भी बात कही। वहीं, कुछ लोगों ने शोएब के ही हाथ बंधे होने की बात बताई। शोएब पक्ष के एक रिश्तेदार राशिद रसूल ने कहा कि ससुराल पक्ष से विवाद के कारण शोएब अकसर तनाव में रहता था। ससुराल वालों की वजह से घटना हुई है। शोएब को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच
पुलिस भी यह जांच करने में लगी है कि शोएब और उसकी बेटी के हाथ बंधे थे या नहीं। एक तरफ सुसाइड नोट से यह पता चलता है कि शोएब ने आत्महत्या की, लेकिन यदि उसके हाथ बंधे तो इससे हत्या की तरफ इशारा होता है।
नाजिया से की थी लव मैरिज
पुलिस के मुताबिक जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें भी शोएब ने ससुराल पक्ष से तनाव होने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने नाजिया से लव मैरिज की थी। मगर शादी के बाद ससुराल पक्ष की ओर से उसे काफी परेशान किया गया। नाजिया की मौत को लेकर भी उस पर आरोप लगाए और केस दर्ज कराया गया। इन्हीं हालात में ही वह अपनी और बच्ची की जीवनलीला समाप्त कर रहा है।
अभी तक यही लग रहा है कि शोएब ने आत्महत्या की है। सुसाइड नोट भी मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चलेगा। रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है कि शोएब ने आत्महत्या क्यों की। मृतक के हाथ बंधे होने की उन्हें जानकारी नहीं है।

- विनीत भटनागर, एसपी सिटी

मोहल्ला झोटेवाला स्थित कटहरा चौकी के सामने गली में मकान मे मिला बाप बेटी का शव पर विलाप करते परिज?

मोहल्ला झोटेवाला स्थित कटहरा चौकी के सामने गली में मकान मे मिला बाप बेटी का शव पर विलाप करते परिज?- फोटो : SAHARANPUR

मोहल्ला झोटेवाला स्थित कटहरा चौकी के सामने गली में मकान मे मिला बाप बेटी का शव को लेजाती पुलिस जम?

मोहल्ला झोटेवाला स्थित कटहरा चौकी के सामने गली में मकान मे मिला बाप बेटी का शव को लेजाती पुलिस जम?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed