फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth and farmers together will wipe out BJP from the state: Jayant

युवा और किसान मिलकर करेंगे प्रदेश से भाजपा सफाया : जयंत

Sat, 12 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth and farmers together will wipe out BJP from the state: Jayant
सहारनपुर में गठबंधन की जनसभा में मंचासीन जयंत चौधरी - फोटो : SAHARANPUR
युवा और किसान मिलकर करेंगे प्रदेश से भाजपा सफाया : जयंत
विज्ञापन

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं और किसानों ने इस बार भाजपा का सफाया कर सपा-रालोद गठबंधन को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम दिलाया जाएगा।

वह शुक्रवार को रामपुर मनिहारान के गांव चंदेना कोली, नकुड़ के गांव बाधी, गंगोह विधानसभा के गांव गढ़ी बीरबल में गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबा गर्मी निकालने की बात कहते हैं, लेकिन गाजीपुर बार्डर उदाहरण है कि बाबा न तो नौजवान की गर्मी निकाल सकते हैं और न ही किसान की। एक साल से भी ज्यादा समय तक चले किसान आंदोलन ने यह साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान की आय दोगुनी करने की बात कहती थी, लेकिन सरकार के पास अनाज सड़ रहा है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed