{"_id":"5bba4baf867a556a37623f45","slug":"young-men-showing-courage-in-saharanpur-for-army-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए सहारनपुर में दमखम दिखा रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए सहारनपुर में दमखम दिखा रहे युवा
ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में चल रही सेना की भर्ती में दौड़ते युवा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सेना भर्ती के दूसरे दिन हापुड़ के युवाओं ने दमखम दिखाया। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन रविवार को हापुड़ के 5689 युवा दौड़े। दौड़ एवं शारीरिक मापदंड के आधार पर सात प्रतिशत लोगों को पास कर अगले राउंड के लिए चुन लिया गया।
रिमाउंट डिपो के मैदान में चल रही सेना भर्ती प्रक्रिया में दूसरे दिन हापुड़ जिले के युवाओं ने दमखम दिखाया। भर्ती अधिकारी कर्नल कुलदीप की देखरेख में शनिवार रात दो बजे से हापुड़ के युवकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। शाम से ही नौजवानों की काफी दूर तक लंबी लाइन लग गई। भर्ती में शामिल होने के लिए हापुड़ के 5689 अभ्यर्थी शाम को ही रिमाउंट डिपो पर पहुंच गए।
पहले एक-एक के अभ्यर्थी के रजिस्ट्रेशन के कागज चेक किए। उसके बाद दौड़ शुरू कराई गई। दौड़ में अभ्यर्थी जमकर दौड़े, कई युवक गिरे और चोटिल भी हुए। दौड़ के बाद उनका शारीरिक मापदंड लिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में केवल 390 युवा ही पास हो पाए, जिन्हें अगले राउंड के लिए चुन लिया गया।
विज्ञापन
सात प्रतिशत पास, 93 प्रतिशत हुए बाहर
भर्ती प्रक्रिया में हापुड़ जिले के युवाओं ने काफी प्रयास किया। भर्ती होने पहुंचे 5689 अभ्यर्थी में से 390 नौजवान ही दौड़ पास कर पाए, जबकि 5299 युवा दौड़ और शारीरिक मापदंड के बाद बाहर कर दिए गए। लगभग सात प्रतिशत अभ्यर्थियों का चयन हुआ और 93 प्रतिशत युवा बाहर हो गए।
सहारनपुर और बुलंदशहर के छात्र भी दौड़ गए
हापुड़ के नौजवान जैसे ही दौड़ में शामिल होने के लिए पहुंचे, अचानक 12 लोग और आ गए और वे भी दौड़ में शामिल हो गए। सेना के अधिकारियों की नजर उन पर पड़ी तो फिर से उनकी चेकिंग की गई। जिस पर उनको पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक सहारनपुर और बुलंदशहर के हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सिर्फ दौड़ के अभ्यास के लिए ही शामिल हुए थे। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
सोमवार को दौड़ेंगे बिजनौर के युवा
रविवार की रात दो बजे से शुरू होने वाली भर्ती प्रक्रिया में बिजनौर की तहसील नजीबाबाद, बिजनौर, नगीना, धामपुर एवं चांदपुर के युवा शामिल होंगे।