फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yamuna's water level increased due to rain

बरसात से यमुना का जलस्तर बढ़ा

Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level increased due to rain
मिर्जापुर क्षेत्र में नदी के बहाव से बाइक सवार को पार कराते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद सभी बरसाती नदियां उफान पर है। यमुना का जलस्तर भी बढ़ रहा है। शनिवार दोपहर दो बजे हथनीकुंड बैराज से 20,190 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि बैराज पर जलस्तर 33,101 क्यूसेक दर्ज किया गया। शाम पांच बजे भी बैराज में 29805 क्यूसेक पानी था। उधर, प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिले की सभी 25 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात और शनिवार की सुबह पहाड़ी क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। जिससे क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में पानी का जबरदस्त उफान आया। दिन भर नदियां पूरे उफान पर रही। नदियों में पानी के चलते मिर्जापुर-सुंदरपुर, बेहट-शाकंभरी देवी व बेहट-बिहारीगढ़ रूटों पर कई घंटे वाहनों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन

उधर, हथनीकुंड बैराज पर भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह 9 बजे जलस्तर 932 क्यूसेक था। दोपहर 12 बजे जलस्तर की स्थिति बढ़कर 11, 660 क्यूसेक हो गई थी। दो बजे बैराज से 20,190 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। शाम पांच बजे जलस्तर बढ़कर 29805 क्यूसेक हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि बरसात होने से घाट क्षेत्र और यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी 25 बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है।
कंट्रोल रूम में दे सूचना
एडीएम रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि घाड़ क्षेत्र की नदियों में काफी पानी आ जाने के कारण जैतपुर कलां, नौरंगपुर, कोठकी, बेनीपुर, टांडा, धौलाकुआं आदि दर्जनों गांव का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। ग्रामीण बरसाती नदियों को पार न करें। कोई भी राहत और बचाव चाहिए तो कंट्रोल रूम के नंबर 0131-2723334 और 2723345 व 8630591743 पर संपर्क करें।

यमुना नदी में जलस्तर की स्थिति
हथनी कुंड बैराज पर दोपहर दो बजे जलस्तर 33101 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि इसमें से यमुना नदी में 20190 क्यूसेक यमुना नदी में छोड़ा गया था।
समय जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह 9 बजे 932
दोपहर 12 बजे 11660
1 बजे 15557
2 बजे 20190
3 बजे 25166
4 बजे 18277
शाम 5 बजे 29805

सहारनपुर बेहट के बादशाहीबाग में नदी के बीच फंसी बुलेरो

सहारनपुर बेहट के बादशाहीबाग में नदी के बीच फंसी बुलेरो- फोटो : SAHARANPUR

हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed